✕
अमित शाह का खरगे पर पलटवार: कांग्रेस वालों की मति मारी गई
By EditorialPublished on
कर्नाटक चुनाव के लिए प्रचार करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने धारवाड़ में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उनके निशाने पर | थे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई विवादित टिप्पणी पर पलटवार करते हुए शाह ने कहा कि पूरी दुनिया जिस प्र.म. मोदी का इतना सम्मान करती है, उन्हें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विषैला सांप कहते हैं। सोनिया गांधी उन्हें मौत का सौदागर कहती हैं। कांग्रेस वालों की मति मारी गई है, वे मोदी जी को जितनी गाली देंगे, कमल उतने ही अच्छे से खिलेगा।
_202304291247508665.png)
x
_202304291247508665.png)
धारवाड़ (एजेंसी)। कर्नाटक चुनाव के लिए प्रचार करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने धारवाड़ में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उनके निशाने पर | थे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई विवादित टिप्पणी पर पलटवार करते हुए शाह ने कहा कि पूरी दुनिया जिस प्र.म. मोदी का इतना सम्मान करती है, उन्हें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विषैला सांप कहते हैं। सोनिया गांधी उन्हें मौत का सौदागर कहती हैं। कांग्रेस वालों की मति मारी गई है, वे मोदी जी को जितनी गाली देंगे, कमल उतने ही अच्छे से खिलेगा।
एफआईआर पर बोले- मैं डरने वाला नहीं
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने मेरे खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। हमने पीएफआई पर बैन लगाकर कर्नाटक को सुरक्षित किया है। मैं नहीं डरता हूं। आपको कोई आपत्ति है तो आकर बताइए कि क्यों पीएफआई को चालू रखना चाहिए। वोट बैंक की लालच में कांग्रेस ने पीएफआई को सिर पर चढ़ाया था।
धारा 370 को लेकर विपक्ष को घेरा
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस 70 साल से धारा 370 को एक बच्चे की तरह अपनी गोद में सहला रही थी। कांग्रेस, जेडीएस, सपा, बसपा, ममता सब कहते थे कि इसे मत हटाइए कश्मीर में खून की नदियां बह जाएगी। धारा 370 हट गई खून की नदियां तो छोडिए किसी की कंकड़ चलाने की भी हिम्मत नहीं हुई।
_202304291249533445.png)
नड्डा ने कही यह बात
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मधुगिरि में चुनावी मोर्चे को संभाला। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण देना संवैधानिक दृष्टि से गलत है। आप अगर धार्मिक आधार पर आरक्षण देंगे तो किसका आरक्षण लेंगे लिंगायत का, एससी का या वोकालिंगा का ? अमित शाह ने भी अपनी जनसभा में मुस्लिम आरक्षण को लेकर पार्टी का रूख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कर्नाटक में मुस्लिम आरक्षण की वापसी नहीं होने देगी।
डबल इंजन या रिवर्स गियर सरकार चुनने का चुनाव
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर्नाटक के नवलगुंड विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा के दौरान कहा कि एक तरफ राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी है और दूसरी तरफ प्र.म. मोदी के नेतृत्व में हमारी भाजपा है। यह चुनाव यह तय करने के लिए है कि कर्नाटक की जनता मंच को आगे ले जाने के लिए डबल इंजन सरकार (भाजपा) चाहती है या रिवर्स गियर सरकार (कांग्रेस)। अमित शाह ने कहा कि जो पार्टी किसानों का सम्मान नहीं करती और उन पर लाठीचार्ज करती है. उसे नवलगुंड से वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस ने प्रदेश के किसानों के लिए कुछ नहीं किया है। भाजपा ने कर्नाटक के लोगों के लिए बहुत काम किया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
