Aishwarya Rai  Bachchan
कुछ समय पहले ही आराध्या बच्चन की सेहत को लेकर एक फेक न्यूज वायरल हुई थी। जिसे लेकर बच्चन परिवार ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में आराध्या की तरफ से याचिका दायर की गई थी। इसके बाद कोर्ट ने बच्चन परिवार को राहत देते हुए फेक न्यूज को तुरंत हटाने का आदेश दिया था। साथ ही ऐसी फेक न्यूज को लेकर कोर्ट ने चैनल को फटकार भी लगाई थी। अब इस मामले में ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में पोन्नियिन सेल्वन 2 की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ऐश्वर्या ने इस मामले में कुछ बातें कही है। कुछ दिनों पहले आराध्या की सेहत को लेकर एक न्यूज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। जब इस खबर को अभिषेक बच्चन और घर के बाकी सदस्यों ने देखा तो वे काफी नाराज हुए। इसके बाद आराध्या के नाम पर याचिका दायर की गई। जिस पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया था। हाल ही में | पोन्नियिन सेल्वन का ट्रेलर लॉन्च हुआ था, जिस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी। इस दौरान ऐश्वर्या से सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसे अनावश्यक और असंवेदनशील बताया।
ऐश्वर्या ने इस मामले पर अपनी राय रखते हुए कहा 'ये अच्छी बात है कि मीडिया सिर्फ उन्हीं बातों को तवज्जो दे रही है, जो सही है। मुझे उम्मीद है कि आप लोग इस तरह की खबरों को आगे कंटिन्यू करेंगे और ऐसी फेक न्यूज को प्रमोट नहीं करेंगे। नेगेटिव खबरों को पहचानने ।
Next Story