Accused arrested for molesting a married woman
उदयपुर. नगर संवाददाता | शहर की अंबामाता थाना | पुलिस ने विवाहिता के फोटो खिंचकर अश्लील | बनाकर उसे डरा-धमकाकर अपने जाल में | फंसाकर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के | बाद खींचे फोटो और वीडियो से ब्लैकमेल कर | कई बार दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बनाकर गर्भपात करवाने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।
थानाधिकारी रविन्द्र चारण ने बताया कि 31 वर्षीय विवाहिता ने गत 2 अप्रेल को इस्तगासे के जरिये रिपोर्ट दर्ज कराई कि अमन हेमन्त पुत्र हेमन्त हरविलास क्रिश्चिन निवासी रातीतलाई बांसवाड़ा ने अपने दोस्त भूमित जोशी के जरिये उसके नम्बर प्राप्त किये और उसके बाद उसे जबरन फोन करने लगा। उसनें पहले कई दिनों तक अननोन नम्बर होने के कारण प्रतिउत्तर नहीं | दिया। एक बार फोन उठाया तो आरोपी ने दोस्ती का प्रस्ताव रखते हुए अश्लील वार्ता करने लगा । आरोपी ने उसके चोरी-छिपे फोटो खींच लिये और उसके बार कम्प्यूटर से एडिटिंग कर अश्लील बनाकर सोशल मिडिया पर डालकर बदनाम करने की धमकी दी। उसे ब्लैकमेल कर एक रिसोर्ट ले गया जहां नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्ति जनक फोटो ले लिए और वीडियो बना दिया। उसके बाद ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। आरोपी उसे शादी का झांसा भी देता रहा। उसके बार - बार दुष्कर्म करने से वह दो बार गर्भवती हो गई, आरोपी ने सुधा आर्थोपेडिक एवं गायनिक में 13 जनवरी 2020 को और श्रीनाथ हॉस्पीटल व रिसर्च सेंटर में 1 अगस्त को गर्भपात कराया ।
आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर 4.80 लाख रुपये भी हड़प लिये । गत वर्ष को शराब के नशे में दुष्कर्म किया ओर विरोध करने पर डंडे से मारपीट कर घर में तोड़फोड़ की। आरोपी लड़कियों को शादी का झांसा देकर उन्हें अपने जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म करता है और उनके अश्लील फोटो खींच लेता है, जिसके माध्यम से ब्लैकमेल करता है ।
मामला दर्ज होने पर पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी अमन हेमन्त को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया जहां उसे 29 अप्रेल तक रिमांड पर रखने के आदेश दिये। आरोपी से वारदात में उपयोग में लिया मोबाइल जब्त कर लिया। वहीं कुंभलगढ़ रिसोर्ट का रजिस्टर भी पुलिस ने ले लिया है और घटनास्थल की तस्दीक भी कर ली है। रिमांड अवधि के दौरान लेपटॉप व पेन ड्राईव और अन्य घटनाओं के बारे में विस्तार से पूछताछ की जाएगी।
Editorial

Editorial

Next Story