Inflation relief camp

जयपुर : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंपों (Inflation relief camp) को लेकर आमजन में भारी उत्साह है। वार्डवार 2 दिवसीय प्रशासन शहरों के संग अभियान व महंगाई राहत शिविर साथ-साथ एक ही स्थान पर आयोजित किये जा रहे है। बुधवार से 7 जोन में 37 स्थानों पर क्रमशः स्थाई महंगाई राहत शिविर भी प्रारम्भ किये गये है जो कि 30 जून तक कार्यशील रहेगे। गुरूवार को ग्रेटर के 10 स्थानों पर स्थाई महंगाई राहत शिविर लगाया गया। जिसके अन्तर्गत स्थाई राहत शिविर में कुल 26 हजार से अधिक लाभार्थियों ने राज्य सरकार की महंगाई से राहत देने वाली 10 जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए पंजीयन करवाया तथा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्राप्त किया। गुरूवार को लगे शिविरों में कुल 26 हजार से भी अधिक रजिस्ट्रेन हुए जिसमें मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में 6 हजार 863, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 3 हजार 531, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 6 हजार 424 एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 6 हजार 424 सहित अन्य योजनाओं में कुल 26 हजार से भी अधिक रजिस्ट्रेन हुए।
यहां आयोजित किये गये शिविर:-
गुरूवार को मानसरोवर जोन में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (Government Higher Secondary School) गोपालपुरा देवरी त्रिवेणी चैराहे के पास गोपालपुरा बाईपास, रीको कांटा चैराहा बस स्टाप के पास न्यू सांगानेर रोड़, सांगानेर जोन में इन्दिरा रसोई इंडिया गेट प्रताप नगर सांगानेर, दुर्गापुरा रेल्वे स्टेशन एवं पंचायत समिति सांगानेर, मुरलीपुरा जोन में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हरमाड़ा जयपुर, विद्याधर नगर जोन में पंचायत समिति कालवाड़ रोड़ झोटवाड़ा जयपुर, खातीपुरा पुलिया के नीचे पार्षद कार्यालय के पास वार्ड नं 40 झोटवाड़ा जयपुर, झोटवाड़ा जोन में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल संजय नगर वार्ड नं 62, मालवीय नगर जोन में धर्मसिंह सर्किल पार्क एम डी रोड़ लगाये जायेगें ।
इन स्थानों पर लगेगे आगामी दिवस में शिविर:-
शुक्रवार को मुरलीपुरा जोन में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नांगल जैसा बोहरा, भवानी निकेतन कॉलेज जयपुर, मालवीय नगर जोन में कठपुतली नगर वार्ड नं. 142 जयपुर, सोमेष्वरपुरी सरकारी स्कूल झालाना डूंगरी जयपुर, बजाज नगर थाने के पास जयपुर, पंचवटी सर्किल राजापार्क जयपुर, जगतपुरा जोन में पार्षद कार्यालय वार्ड नं. 117 जगतपुरा फ्लाईओवर के नीचे लगाये जायेगें ।
Editorial

Editorial

Next Story