mallikarjun kharge and amit malviya
बेंगलुरू (एजेंसी)। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरूवार को प्र.म. नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान दे दिया ।
उन्होंने कहा, मोदी जहरीले सांप की तरह हैं। आप इसे जहर समझें या न समझें लेकिन अगर आप इसे चखेंगे तो मर जाएंगे। आप सोच सकते हैं कि क्या यह सही में जहर है ? मोदी एक अच्छे इंसान हैं, उन्होंने जो दिया है, उसे हम देखेंगे। आप जैसे ही इसे चाटेंगे, तो पूरी तरह से सो जाएंगे। उनके इस बयान की भाजपा ने निंदा की है। हालांकि इस बयान पर विवाद कुछ देर बाद ही उनकी सफाई भी आ गई। उन्होंने कहा, मैंने उनके (प्र.म. मोदी ) बारे में यह बात नहीं की। मैं व्यक्तिगत बयान नहीं देता । मेरे कहने का मतलब है कि उनकी विचारधारा सांप की तरह है, अगर आप चाटने की कोशिश करेंगे तो मौत होनी तय है।
क्या सोनिया या राहुल से डरते हो : खड़गे
मल्लिकार्जुन खडगे पिछले हफ्ते कांग्रेस में परिवारवाद के आरोप पर भाजपा पर जमकर निशाना साधा था । उन्होंने कहा था कि आप (भाजपा) तो खुद परिवारवाद कर रहे हैं और दूसरों को बोल रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर टिप्पणी करते हुए कहा- 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे। उन्होंने कहा था कि भाजपा के 36 लोग ऐसे हैं जिनके रिश्तेदार चुनाव लड़ रहे हैं। यहां राहुल गांधी का परिवारवाद क्या है? क्या सोनिया गांधी इस देश की प्रधानमंत्री हैं? क्या वो कभी प्रधानमंत्री बनीं थी, क्या राहुल मिनिस्टर बने, डिप्टी प्राइम मिनिस्टर बने, क्या वे प्र.म. बने ? क्यों उनका नाम बार-बार लेते हो। क्यों उनके नाम से डरते हो। क्यों उनके लिए बार-बार परिवारवाद की बात करते हो । आप उन पर टिप्पणी करते हो, आप अपने उसूलों पर वोट मांगिए । अपनी आइडियोलॉजी पर वोट मांगिए ।


गुजरात चुनाव में बोला था रावण
गुजरात चुनाव में भी कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने प्र.म. मोदी की रैली को संबोधित करते हुए खड़गे तुलना रावण से कर दी थी। जहां एक ने प्र.म. मोदी के चेहरे पर वोट मांगने को लेकर तंज कसा था। भाजपा की ओर से मोदी के चेहरे को लेकर खड़गे ने कहा था कि 'मोदी हर चुनाव में दिख जाते हैं, क्या उनके रावण की तरह 100 सिर हैं? खडगे के इस बयान पर उस वक्त काफी हल्ला मचा था। वहीं अब एक बार फिर कर्नाटक चुनाव से पहले खडग़ की यह बयानबाजी कांग्रेस के लिए कैसी साबित होती है? यह तो आने वाला कर्नाटक चुनाव का परिणाम ही बताएगा।
'जहर तो कांग्रेस ने बोया…
' वहीं गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने ट्वीट किया- कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने प्रधानमंत्री जी के लिए 'जहरीला सांप जैसे आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। खड़गे जी, जहर तो कांग्रेस ने बोया। समाज में विभाजन का जहर, देश के बंटवारे का जहर, भ्रष्टाचार का जहर, राजनीति में वंशवाद का जहर - सब कांग्रेस के बोये जहर हैं। भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने कहा कि उनके इस बयान से कांग्रेस की हताशा दिख रही है। उन्होंने खड़गे का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा- अब कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया 'जहरीला सांप सोनिया गांधी के 'मौत का सौदागर से यह शुरू हुआ... और उसका अंत कैसे हुआ, हम जानते हैं। कांग्रेस लगातार गर्त में उतरती जा रही है। इस हताशा से पता चलता है कि कांग्रेस कर्नाटक में जमीन खो रही है और वह इस बात को जानती है।
Next Story