✕
10 करोड़ की गोल्ड स्मगलिंग मामले में जवेरी बाजार के जूलर सहित चार गिरफ्तार
By EditorialPublished on
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बुधवार को यूएई (United Arab Emirates) से भारत (India) में 10 करोड़ रुपये गोल्ड की स्मगलिंग (Gold Smuggling) के मामले में और चार लोगों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। गिरफ्तार चार आरोपियों में एक सूडानी नागरिक भी है। इससे पहले सोमवार को डीआरआई ने मुंबई एयरपोर्ट पर 10 करोड़ रुपये कीमत के 16 किलोग्राम गोल्ड की स्मगलिंग के आरोप में 18 विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया था

x

मुंबई । राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बुधवार को यूएई (United Arab Emirates) से भारत (India) में 10 करोड़ रुपये गोल्ड की स्मगलिंग (Gold Smuggling) के मामले में और चार लोगों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। गिरफ्तार चार आरोपियों में एक सूडानी नागरिक भी है। इससे पहले सोमवार को डीआरआई ने मुंबई एयरपोर्ट पर 10 करोड़ रुपये कीमत के 16 किलोग्राम गोल्ड की स्मगलिंग के आरोप में 18 विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया था। ये सभी महिलाएं सूडानी नागरिक (Sudanese citizens) हैं और तीन अलग-अलग फ्लाइट्स के जरिये यूएई से यहां मुंबई पहुंची थी। इन महिलाओं से डीआरआई (DRI) ने 16 किलोग्राम गोल्ड बरामद किया था जो ये छिपाकर यहां लाई थीं।
18 सूडानी महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद डीआरआई ने आगे जांच करते हुये अब बुधवार को चार और लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चार आरोपियों के नाम युनूस शेख, गोविंद राजपूत, मोहम्मद आलम और मोहम्मद उस्मान हैं। इनमें शेख और राजपूत दक्षिण मुंबई के रहनेवाले हैं। आलम खारघर का रहनेवाला है जबकि उस्मान सूडानी नागरिक है।
डीआरआई सूत्रों के मुताबिक, 18 सूडानी महिलाओं के साथ ही एक भारतीय नागरिक सुहैल पूनावाला (23) को भी इस स्मगलिंग कांड में गिरफ्तार किया गया था। जांच में पता चला कि सुहैल यह गोल्ड युनूस शेख को पहुंचाता था। शेख स्मगलिंग कर लाये गोल्ड को पिघलाकर दक्षिण मुंबई (Mumbai) के जूलरी कारोबारी गोविंद राजपूत को बेचा करता था। राजपूत मार्केट रेट पर यह गोल्ड खरीदकर फिर मार्केट में बेचा करता था।
डीआरआई ने जानकारी के आधार पर शेख को गिरफ्तार किया और जूलर राजपूत की जवेरी बाजार की दुकान पर छापेमारी की। वहां से डीआरआई को 88 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। राजपूत ने माना है कि यह रुपये उसने तस्करी के गोल्ड को बेचकर ही कमाई है। एजेंसी ने इसी कार्रवाई के तहत मस्जिद बंदर के एक होटल से सूडानी नागरिक मोहम्मद उस्मान को धर दबोचा है। उस्मान से भी एजेंसी को खासी तादाद में विदेशी करेंसी मिली है। उस्मान को यह विदेशी करेंसी (Foreign Currency) खारघर (Kharghar) के मोहम्मद आलम ने सोमवार को स्मगल किये जा रहे गोल्ड के बदले में दी थी। डीआरआई अब भी इस सारे स्मगलिंग रैकेट के मुख्य कर्ताधर्ता की तलाश में जुटी है। आरोपियों के खिलाफ कस्टम एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X
