Gulabchand Kataria

उदयपुर : शहर में शुक्रवार को शहर और देहात भाजपा (BJP) की ओर से एक बड़ा आयोजन किया जा रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे गुलाबचंद कटारिया (Gulabchand Kataria) के राज्यपाल बनने के बाद पहली बार एक बड़ा आयोजन किया जा रहा है, ऐसे में शहर में चर्चा है कि इस आयोजन के बहाने किस नेता का नेतृत्व उभरकर के सामने आएगा और आयोजन में नेतृत्व को लेकर आपस में खींचतान को लेकर भी चर्चा है।
प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर उदयपुर शहर और देहात भाजपा की तरफ से शुक्रवार को जनाक्रोश सभा का आयोजन किया जा रहा है। टाउन हॉल परिसर में आयोजित की जाने वाली इस सभा में शहर और देहात से हजारों की तादाद में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे गुलाबचंद कटारिया के राज्यपाल बनने के बाद पहली बार यह बड़ा आयोजन होने जा रहा है। ऐसे में इस आयोजन के नेतृत्व को लेकर भी शहर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कटारिया के जाने के बाद से ही उदयपुर शहर विधानसभा सीट खाली है। इस सीट पर कई नेता अपनी दावेदारी कर रहे हैं। उदयपुर
(Udaipur)
से दावेदारी कर रहे है नेता शुक्रवार को होने वाले इस आयोजन के बहाने उदयपुर शहर पर अपना नेतृत्व साबित करना चाहते हैं। इसके लिए दावेदार जी जान से जुटे हुए हैं। आमतौर पर उदयपुर शहर में होने वाले भाजपा के किसी भी आयोजन का नेतृत्व गुलाबचंद कटारिया ही करते थे, लेकिन उनके राज्यपाल बनने के बाद से ही उदयपुर शहर में एक बड़ा वेक्यूम आ गया है। उदयपुर शहर विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहे कई भाजपा नेता इस वेक्यूम को भरने की जुगत में और पिछले दो माह से जहां पर भी मौका मिल रहा है, वहां पर अपने आपको उदयपुर शहर का सर्वमान्य नेता साबित करने में लगे हुए हैं। पिछले कुछ दिनों में हुए आयोजनों में शहर भाजपा के कई नेताओं ने कटारिया की राह पर चलने का प्रयास किया और उसी शैली में भाषण देकर खुद को नया दावेदार बताने का प्रयास किया। ऐसे में देखना है कि शुक्रवार को टाउन हॉल परिसर में आयोजित होने वाले इस विशाल कार्यक्रम में कौन सा दावेदार कार्यकर्ताओं के मन में अपनी छाप छोड़ जाता है।
देहात की भी नजर है शहर पर
यहां यह विशेष है कि देहात से भी कुछ नेताओं की नजर उदयपुर शहर की सीट पर है और वे भी शुक्रवार को आयोजित हो रहे इस समारोह के बहाने अपनी छाप छोड़ने का प्रयास करेंगे। इस कार्यक्रम में देहात में आने वाली विधानसभाओं (Assemblies) के विधायक, विधायक प्रत्याशी भी उपस्थित रहेंगे, जिनमें से कुछ एक नजर उदयपुर शहर पर भी है।



Editorial

Editorial

Next Story