✕
नकबजनी की अन्तरराज्यीय गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 7 तोला सोने के जेवरात बरामद
By EditorialPublished on
हिरणमगरी थाना पुलिस (Police) नकबजनी करने वाली एक अन्तरराज्जीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इस गिरोह के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अब तक 15 वारदातें करना स्वीकार किया है और 7 तोला सोने (Gold) के जेवरात बरामद किए है।
_202304281417249779.jpg)
x
_202304281417249779.jpg)
उदयपुर : हिरणमगरी थाना पुलिस (Police) नकबजनी करने वाली एक अन्तरराज्जीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इस गिरोह के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अब तक 15 वारदातें करना स्वीकार किया है और 7 तोला सोने (Gold) के जेवरात बरामद किए है।
थानाधिकारी रामसुमेर मीणा ने बताया कि 15 नवम्बर को मुरली आशिया पुत्र सुखदेव सिंह आशिया निवासी टैगोर नगर सेक्टर 4 ने मामला दर्ज करवाया कि वह ऑफिस के लिए निकला था और उसका बच्चा सुबह 8 बजे स्कूल चला गया था। इसके बाद घर में कोई नही था । दिन में करीब 2 बजे बाद बच्चा घर आया तो घर के दरवाजे का लॉक टूटा हुआ पाया व सामान बिखरा हुआ मिला। पड़ोसियों ने उसे फोन कर बताया जिस पर वह घर पर आया और घर पर आकर चैक किया तो घर से सोने का मंगलसूत्र, सोने की चैन, सोने की मूर्ति, गले का सोने का सैट, 2 अंगूठियां, चांदी की पायजेब अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर थानाधिकारी के नेतृत्व में एएसआई नवल सिंह, हैड कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह, संग्राम सिंह, कमलेन्द्र सिंह, महावीर सिंह, कांस्टेबल रामजी लाल, मुकेश कुमार, किरण कुमार, आनंद सिंह, नंदकिशोर, विकास, लोकेश रायकवाल की टीम ने उमराव पुत्र लादूराम निवासी गीता कॉलोनी विजयनगर अजमेर, हनुमान उर्फ शिवराम पुत्र लादूराम निवासी इन्द्रा कालोनी डोलियान भिनाय अजमेर, सूरज पुत्र रमेश निवासी छापानेरी भिनाय अजमेर, सोनू पुत्र शंकर निवासी मानपुरा सरवाड़ अजमेर हाल झुग्गी झोपड़ी हिफ्फे चौक सेक्टर 29 दिल्ली, रामदयाल पुत्र रामनिवास निवासी रेबारियों की ढाणी गोयला सरवाड़ अजमेर, प्रकाश पुत्र बद्री निवासी कोठिया फुलिया भीलवाड़ा और सत्यनाराण उर्फ सत्तया पुत्र किशन लाल निवासी सुरजपुरा सरवाड़ अजमेर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने उदयपुर में सविना, भूपालपुरा थाना क्षेत्र में एक-एक चोरी, अजमेर के किशनगंज व रामगंज थाना क्षैत्र में 6 वारदात एवं जयपुर में 200 फिट रोड पर 2 वारदात कर दिन के समय में सूने मकान में करना स्वीकार किया है। आरोपियों ने जैसे अजमेर, जयपुर, उदयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ एवं उतरप्रदेश, दिल्ली में दिन में चोरिया कर चुके है। आरोपियों से पुलिस ने 7 तोला सोने के आभूषण बरामद किए है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ।
ऐसे देते है वारदात को अंजाम
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पॉश ईलाको में पैदल-पैदल घूम कर दिन के समय रैकी करते है। इस दौरान वे सूने व बाहर की तरफ ताला लगा हुआ देखकर 2 सदस्य ताला तोड घर में प्रवेश कर चोरी करते एवं अन्य सदस्य बाहर गली में निगरानी करते थे। चोरी करने के बाद टैम्पो किराया कर शहर के बाहरी चौराहो पर जाकर बसों से निकल जाते हैं।
वारदात के समय नहीं रखते फोन
पुलिस के अनुसार आरोपी (Accused) इतने शातिर है कि वारदात के दौरान अपने साथ कोई भी इलेक्ट्रोनिक डिवाईस, मोबाईल फोन नहीं रखते हैं। ताकी किसी कारण वश भी ये ट्रेस ना हो पाए ।

Editorial
Next Story
Related News
X
