Arrested

मुंबई । मालवणी में एक जूलरी शॉप (Jewellery Shop) में डकैती (Robbery) के इरादे से आये काले गैंग को मालवणी पुलिस (Police) ने गिरफ्तार (Arrested) किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम राजा काले, संतोष काले और शिवम पवार ऊर्फ कोली है। आरोपियों के दो सहयोगी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के चलते पुलिस 13 गंभीर आपराधिक मामलों की गुत्थी सुलझाने में कामयाब हुई है।
मालवणी इलाके में एक जूलरी शॉप पर डकैती के इरादे से कुछ लोगों के आने की जानकारी पुलिस को मिली थी। सहायक आयुक्त शैलेंद्र धिवार ने अधिकारियों को तत्काल जांच और कार्यवाही के निर्देश दिये। वरिष्ठ निरीक्षक शेखर भालेराव की टीम के पुलिस निरीक्षक बिले, उपनिरीक्षक संदीप वत्रे आदि ने मालवणी में जाल बिछाकर मौके पर पहुंचे तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि दो बदमाश बच निकलने में कामयाब रहे। राजा, संतोष और शिवम ये तीनों आरोपी गुजरात के रहनेवाले हैं और वे खास चोरी-डकैती के लिये ही मुंबई आते हैं। पहले यह गैंग मुफ्त राशन, सोना देने का झांसा देकर बुजुर्गों को ठगी और लूट का शिकार बनाया करती थी। इस गैंग के खिलाफ मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई में कई मामले दर्ज हैं। आरोपी राजा इस गैंग का मुख्य कर्ताधर्ता है। राजा के रिश्तेदार ही उसके इस गैंग में उसके साथी हैं और उन्हीं की मदद से राजा अपनी आपराधिक गतिविधियां अंजाम देता है। राजा के खिलाफ 25 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों से डकैती के लिये इस्तेमाल किये जानेवाले औजार और हथियार तथा अन्य सामग्री जब्त की है। तीनों आरोपियों को अदालत ने पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Editorial

Editorial

Next Story