✕
गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब में लान टेनिस के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन
By EditorialPublished on
गोरेगाँव स्पोर्ट्स क्लब (Goregaon Sports Club) में फरवरी में चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी द्वारा विभिन्न रचनात्मक व खेलकूद गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।

x

मुम्बई । गोरेगाँव स्पोर्ट्स क्लब (Goregaon Sports Club) में फरवरी में चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी द्वारा विभिन्न रचनात्मक व खेलकूद गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। क्लब अध्यक्ष विनय जैन के मार्गदर्शन में क्लब में लान टेनिस (lawn tennis) के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने क्लब खेल समिति के सदस्य सौमिल शाह के प्रयासों से 150 नवोदित खिलाड़ियों (5 से 14 वर्ष आयु समूह) को टी शर्ट व खेल किट्स प्रदान किये गए। लान टेनिस के कोच कुणाल ठक्कर ने नन्हें खिलाड़ियों को खेल की कई बारीकियों से अवगत कराया। बच्चों के माता पिता ने भी उत्साह के साथ भागीदारी की। शाह ने बताया कि मोबाईल के दौर में बच्चों में खेलों के प्रति आकर्षण पैदा करने और उनके अंदर खेल भावना विकसित करने क्लब द्वारा समय समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
Next Story
Related News
X

