Department of Public Works

जयपुर : सार्वजनिक निर्माण विभाग (Department of Public Works) की प्रदेश की सड़कों को दुर्घटना रहित करने हेतु ब्लैकस्पॉट्स के सुधार के लिए बुधवार को एक दिवसीय कार्यशाला (One Day Workshop) का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, यातायात विजय कुमार सिंह, अतिरिक्त सचिव और मुख्य अभियंता सानिवि संजीव माथुर और मुख्य अभियंता एनएच डी. आर. मेघवाल, ज्वाइंट कमिश्नर परिवहन एवं नोडल ऑफिसर राजस्थान (Officer Rajasthan) रोड सेफ्टी सेल श्रीमती निधि सिंह और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें । अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (Additional Director General of Police), यातायात विजय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
(Chief Minister Ashok Gehlot)
राज्य की सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए अति गंभीर है इसलिए राज्य के सभी संबंधित अधिकारियों का अहम कर्तव्य है कि सुरक्षित सड़कों का निर्माण सुनिश्चित हो । उन्होंने कार्यशाला में आए अधिकारियों और अभियंताओं को कहा कि राज्य की सड़कों पर अवैध डिवाइडर एवं पार्किंग और सड़कों पर पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष प्रयासों की जरूरत है। सिंह ने कहा कि सड़कों पर स्पीड लिमिट के बोर्ड उचित स्थानों पर लगाए जाए जो वाहन चालकों को स्पष्ट रूप से दिखाई दे । यातायात पुलिस (Police) भी आधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों के जरिए स्पीड लिमिट के उल्लघंन पर जुर्माना भी लिया जा रहा है।
Editorial

Editorial

Next Story