✕
हैरिटेज महापौर ने मंहगाई राहत शिविरों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की
By EditorialPublished on
हैरिटेज निगम महापौर (Heritage Corporation Mayor) ने बुधवार को निगम मुख्यालय में 24 अप्रेल से शुरू हुए महंगाई राहत शिविरों की व्यवस्थाओं की अधिकारियों के साथ समीक्षा की। श्रीमती गुर्जर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिविरों में पंजीयन हेतु आने वाले नागरिकों के विभिन्न योजनाओं में पंजीयन संबधी कार्य त्वरित गति से संपादित हो सके इस हेतु पर्याप्त पंजीयन कांउटर लगाये जायें साथ ही कर्मचारियों हेतु पर्याप्त सहयोगी स्टॉफ व ऐसे कनिष्ठ अधिकारी कर्मचारी जो विभिन्न योजनाओं
_202304271321257242.jpg)
x
_202304271321257242.jpg)
जयपुर : हैरिटेज निगम महापौर (Heritage Corporation Mayor) ने बुधवार को निगम मुख्यालय में 24 अप्रेल से शुरू हुए महंगाई राहत शिविरों की व्यवस्थाओं की अधिकारियों के साथ समीक्षा की।
श्रीमती गुर्जर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिविरों में पंजीयन हेतु आने वाले नागरिकों के विभिन्न योजनाओं में पंजीयन संबधी कार्य त्वरित गति से संपादित हो सके इस हेतु पर्याप्त पंजीयन कांउटर लगाये जायें साथ ही कर्मचारियों हेतु पर्याप्त सहयोगी स्टॉफ व ऐसे कनिष्ठ अधिकारी कर्मचारी जो विभिन्न योजनाओं के तहत होने वाले लाभ व पक्रिया के बारे में जानकारी दे सकें, तैनात किये जायें। साथ ही कर्मचारियों हेतु लैपटॉप प्रिन्टर, डोंगल के साथ बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, टैण्ट, पीने के पानी, कूलर व स्टेशनरी आदि की व्यवस्था की जाये। श्रीमती गुर्जर ने प्रत्येक कैम्प हेतु एक कोर्डीनेटर बनाने के उपायुक्त मुख्यालय श्रीमती अनिता गुप्ता को निर्देश दिये। कैम्प में साफ- सफाई बेहतर रखने हेतु उन्होंने उपायुक्त स्वास्थ्य आशीष कुमार वर्मा को निर्देश दिये कि वे शिविरों के दौरान सफाई की पर्याप्त मोनिटरिगं करवायें।
Next Story
Related News
X

