✕
महंगाई के साथ सिलिकोसिस पीड़ित को भी राहत
By EditorialPublished on
राज्य सरकार (State government) की ओर से चलाए जा रहे महंगाई राहत (Inflation relief )शिविर सिलिकोसिस पीड़ित परिवार के लिए जीवनदान बना। एक बीमार व्यक्ति के 4 बच्चों को सरकार ने पालनहार योजना से जोड़ा और अब उसे हर महीने 7000 से ज्यादा रुपए की मदद सरकार की ओर से मिलेगी। ओसियां शिविर में उपस्थित मूलाराम पुत्र श्री भैराराम निवासी ओसियां ने बताया कि वह सिलिकोसिस रोग से पीडित हैं । उसे पूर्व में जब प्रमाण पत्र मिला तब तीन लाख रू. मिले। इसके बाद वे शिविर में पहुंचे तो यहां पालनहार योजना से जुड़े जाने की जानकारी मिली।
_202304271346300848.jpg)
x
_202304271346300848.jpg)
जोधपुर : राज्य सरकार (State government) की ओर से चलाए जा रहे महंगाई राहत (Inflation relief )शिविर सिलिकोसिस पीड़ित परिवार के लिए जीवनदान बना। एक बीमार व्यक्ति के 4 बच्चों को सरकार ने पालनहार योजना से जोड़ा और अब उसे हर महीने 7000 से ज्यादा रुपए की मदद सरकार की ओर से मिलेगी।
ओसियां शिविर में उपस्थित मूलाराम पुत्र श्री भैराराम निवासी ओसियां ने बताया कि वह सिलिकोसिस रोग से पीडित हैं । उसे पूर्व में जब प्रमाण पत्र मिला तब तीन लाख रू. मिले। इसके बाद वे शिविर में पहुंचे तो यहां पालनहार योजना से जुड़े जाने की जानकारी मिली। उनके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। जिनका इसी शिविर में आवेदन पूर्ण करवाकर पालनहार योजना में पंजीकरण कर हाथों-हाथ स्वीकृति आदेश जारी किए गए। इससे परिवार की आय के स्त्रोत के रूप में प्रतिमाह 1500 रुपए प्रति सन्तान कुल 6000 रुपए पालनहार और 1500 रुपए उनकी पेंशन के कुल 7500 रू. प्रतिमाह मिलेंगे । जिससे परिवार के भरण पोषण एवं बच्चों को पढ़ाने में बहुत सहायता मिलेगी ।
जिला कलेक्टर ने लिया शिविर का जायजा
नगर निगम महापौर उत्तर कुन्ती देवड़ा परिहार एवं जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने बुधवार को कालीबेरी में आयोजित महंगाई राहत कैंप का अवलोकन किया तथा शिविर गतिविधियों की जानकारी ली।
महापौर ने महंगाई राहत कैंप में उपस्थितजनों से बातचीत करते हुए शिविर गतिविधियों का पूरा- पूरा लाभ लेने तथा अपने क्षेत्र के लोगों को लाभान्वित करने में आगे आकर सहभागी बनने का आह्वान किया गुप्ता ने शिविर व्यवस्थाओं को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर जानकारी ली और शिविरों को अधिक से अधिक उपलब्धि मूलक बनाने की बात कही।

Editorial
Next Story
Related News
X
