RCB vs KKR IPL 2023
IPL 2023: आईपीएल 2023 का 36वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders ) के बीच खेला जाएगा। वहीं ये मैच बेंगलुरु के एमए चिन्नास्वामी स्टेडयम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। कोलकाता आरसीबी को हराकर टूर्नामेंट की दूसरी जीत का स्वाद चखना चाहेगी। जबकि आरसीबी अपनी जीत की लय को बरकरार रखेगी।
वहीं लगातार चार मुकावलों में हार से परेशान केकेआर की टीम चिन्नास्वामी में आरसीबी के खिलाफ जीत हासिल करके पटरी पर वापसी की तैयारी करेगी। नितीश राणा की अगुवाई वाला केकेआर अभी तक सात मैचों में से केवल दो में जीत दर्ज करके वे 7वें नंबर पर हैं। दूसरी तरफ आरसीबी 4 जीत के साथ प्वाइंट टेबल पर पांचवें नंबर पर है। रॉयल चैलेंजर्स को अपने आखिरी दो मुकाबलों में जीत मिली है। पहले उसने पंजाब को मात दी वहीं दूसरे में उसने राजस्थान रॉयल्स को पस्त किया । जबकि केकेआर को अपने पिछले दो मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा। पहले दिल्ली कैपिटल्स जबकि दूसरे में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें पटखनी दी। केकेआर को बल्लेबाजों का लचर प्रदर्शन का खामियाजा भुकतना पड़ रहा है। श्रेयस अय्यर और शाकिब अल हसन की कमी उन्हें बार- बार सता रही है। हालांकि, रिंकू सिंह ने हर बार खुद को शानदार प्रदर्शन करके साबित किया है लेकिन महज एक बल्लेबाज की बल्लेबाजी से टीम का भविष्य तय नहीं हो सकता । आरसवी की बात करें तो, पिछली दोनों जीत से टीम का मनोबल बढ़ा है। टीम की तरफ से फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल बेहतरीन फॉर्म में हैं। हालांकि, आरसीबी के मिडिल क्रम को मेहनत की जरूरत है क्योंकि पिछले मुकाबलों में टीम का मीडिया ऑर्डर ने निराश किया है। टीम की गेंदबाजी विभाग भी शानदार फॉर्म में है। फिच चाहे वो मोहम्मद सिराज हो या हर्षल पटेल बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि टीम को जोस हेजलवुड की ताकत भी मिलने वाली है।
पिच रिपोर्ट
एमए चिन्नास्वामी स्टेडियम अपनी छोटी बाउंड्री के लिए जाना जाता है। जहां बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है। जिस कारण यहां का स्कोर 200 के पार जा सकता है।
आरसीबी (RCB) : फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, प्रभुदेसाई, दिनेश कार्तिक, वानिंद हसरंगा, डेविड विली, सिराज, हर्षल पटेल
केकेआर (KKR): जगदीसन, सुनील नारायण, नितीश राणा, जेसन रॉय, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, डेविड वाइज, उमेश यादव, चक्रवर्ती, कुलवंत खेजरोलिया, सुयश शर्मा
Editorial

Editorial

Next Story