Andheri Panchkalyanak Pratishtha Mahotsav
मुंबई । आचार्य सुनील सागर महाराज के आशीर्वाद से नवनिर्मित अंधेरी (Andheri) पश्चिम जे पी रोड स्थित चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर (Chandraprabhu Digambar Jain Mandir) में 29 अप्रैल से 3 मई तक आचार्य पुलक सागर महाराज एवम आचार्य प्रणाम सागर महाराज के सानिध्य में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव (Panchkalyanak Pratishtha Mahotsav) आयोजित होगा। कार्यक्रम विद्या विकास स्कूल ग्राउंड अंधेरी पश्चिम में होंगे। प्रतिष्ठाचार्य महावीर जैन एवम श्रेयांस उपाध्ये के निर्देशन में कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों में नाथुलाल कचरावत, हीरालाल हथाया, देवीलाल मेहता, हीरालाल कचरावत, प्रभुलाल मेहता, महावीर पगारिया, भूरीलाल पंचोली, प्रदीप हंडावत, दिनेश पहारिया, राहुल सेठी, छगनलाल विदावत, महेंद्र जसिंगोत और युवा मंच के योगेश हथाया, कनक देवड़ा, ललित मुंडफोड़ा, नितेश मेहता, मुकेश मुंडफोडा, पारस पंचोली सहित सकल दिगम्बर जैन समाज के पंच कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
Editorial

Editorial

Next Story