Laborers drown Jodhpur
जोधपुर : जोधपुर (Jodhpur) शहर के पाल लिंक रोड पर एक निर्माणाधीन कॉमर्शियल कंप्लैक्स (Commercial complex) की मिट्टी खुदाई करते समय एक श्रमिक मिट्टी में धंस गया। सूचना पर देवनगर थाना प्रभारी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से मजदूर को मिट्टी से बाहर निकाल लिया गया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। देव नगर थाना प्रभारी जयकिशन सोनी ने बताया कि पाल लिंक रोड पर कॉमर्शियल कंप्लैक्स का काम चल रहा है। यहां मिट्टी खुदाई करते समय एक श्रमिक नागोरी गेट निवासी संजय शर्मा दब गया। अचानक हादसा होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस (Police) ने स्थानीय लोगों की सहायता से श्रमिक को बाहर निकाला। एंबुलेंस आने में देरी होता देख एसएचओ जय किशन खुद अपनी कार में श्रमिक को लेकर अस्पताल पहुंचे। एमडीएम अस्पताल में भर्ती कर श्रमिक का उपचार शुरू किया गया।
कंस्ट्रक्शन साइट (Construction Site) पर नहीं सुरक्षा के इंतजाम पाल लिंक रोड पर जहां कंप्लैक्स का निर्माण चल रहा था वहां किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। कंस्ट्रक्शन साइट को भी कवर नहीं किया गया था । न ही मौके पर किसी प्रकार के प्राथमिक उपचार के इंतजाम थे।
मिट्टी में दबे श्रमिकों रेस्क्यू करने के बाद सीपीआर दी गई और अस्पताल में श्रमिक खुद चलकर ही पहुंचा उपचार करवाने ।
मौके पर सीपीआर दी तो तल गया हादसा
थाना प्रभारी जय किशन ने बताया कि श्रमिक को मिट्टी में से बाहर निकालते ही मौके पर सीपीआर दी गई। जिससे वह तुरंत होश में आ गया और बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद श्रमिक खुद चलते हुए ही अस्पताल पहुंचा।
Editorial

Editorial

Next Story