Kerala gets water metro, Vande Bharat
तिरूअनंतपुरम (एजेंसी)। प्र.म. नरेंद्र मोदी ने अपने केरल दौरे के दूसरे दिन वॉटर मेट्रो की शुरूआत की। इसके अलावा वंदे भारत एक्सप्रेस को भी उन्होंने हरी झंडी दिखाई। यह वंदे भारत एक्सप्रेस तिरूअनंतपुरम से कासरगोड तक का सफर तय - करेगी । इससे केरल में कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इस बीच आकर्षण का केंद्र वॉटर मेट्रो बनी है, जो एशिया में अपनी तरह का ऐसा पहला प्रोजेक्ट है। 1137 करोड़ रूपये की लागत से बने वॉटर मेट्रो प्रोजेक्ट की शुरूआत के वक्त प्र.म. नरेंद्र मोदी के साथ केरल के सीएम पिनराई विजयन भी मौजूद थे। वॉटर मेट्रो के उद्घाटन के मौके पर प्र.म. मोदी ने कहा कि केरल जितनी तेजी से विकास करेगा, देश भी उतनी ही गति से आगे बढ़ेगा। तिरूअनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में हुए कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि आज हम तमाम चीजें खुद ही बना रह हैं। उन्होंने कहा कि कोच्चि वॉटर मेट्रो हो या फिर वंदे भारत एक्सप्रेस, इन सभी को देश में ही तैयार किया गया है। इनमें स्वदेशी तकनीक का ही इस्तेमाल किया गया है। केरल की पारंपरिक वेशभूषा में दिखे प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया को भारत भरोसा है तो उसके कई कारण हैं। प्र.म. ने कहा कि केंद्र सरकार में एक निर्णायक सरकार है, जिसने इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बड़े पैमाने पर निवेश किया है। केरल दौरे पर पहुंचे प्र.म. मोदी ने 3,200 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया है। इनमें तिरूअनंतपुरम में डिजिटल साइंस पार्क का शिलान्यास भी शामिल है।
Editorial

Editorial

Next Story