Akshaya Tritiya

मुंबई । शासनश्री साध्वी विद्यावती द्वितीय साध्वी प्रज्ञाश्री समणी संचितप्रज्ञा के सानिध्य में अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) कार्यक्रम तेरापंथ भवन कांदिवली में आयोजित किया गया।
तेरापंथी सभा मुंबई (Terapanthi Sabha Mumbai) के द्वारा सभाध्यक्ष मदनलाल तातेड के मार्गदर्शन, कार्याध्यक्ष नवरत्न गन्ना व मंत्री दीपक डागलिया के निर्देशन में आयोजन हुआ। तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन (Tulsi Mahapragya Foundation) अध्यक्ष विनोद बोहरा मंत्री मनीष कोठारी कोषाध्यक्ष संजय बडोला का सहयोग रहा।
समारोह में साध्वी प्रज्ञाश्री ने कहा कि अक्षय तृतीया का दिन भगवान ऋषभदेव से जुड़ा हुआ है। यह तपस्या का महोत्सव है। एक वर्ष तक लगातार तप करना आसान काम नहीं है पर जैन धर्म
(Jainism)
के सैकड़ों अनुयायी आज वर्षीतप का पारणा करते हैं।

 Akshaya Tritiya Kandivali
साध्वी प्रियंवदा ने कहा कि भगवान ऋषभ का अवतरण हुआ तो समाज व्यवस्था का कला शिल्प आदि का भी आरंभ हुआ। भगवान ऋषभ ने असी मसी और कृषि का बोध देकर जगत को उपकृत किया।
साध्वी प्रतीकप्रभा के पांचवे वर्षीतप की परिसंपन्नता पर डॉ साध्वी रिद्धियशा, साध्वी सरलप्रभा, समणी संचितप्रज्ञा, समणी सुमनप्रज्ञा, साध्वी प्रेरणाश्री, साध्वी मृदुयशा आदि ने गीतों का संगान किया। साध्वी प्रतीकप्रभा ने सभी साध्वियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। साध्वी प्रज्ञाश्री व साध्वीवृन्द द्वारा तपस्या में दिए सहयोग की सराहना की। भायंदर से साध्वी श्री सुषमा कुमारी जी की सहवृति साध्वी श्री स पुष्य प्रभा जी एवम साध्वी श्री चित्रलेखा की सहवर्ती साध्वी श्रुतिप्रभा ने गीत का संगान किया। प्रथम सत्र का संचालन साध्वी प्रियन्वदा ने किया। मंगलाचरण रेणु कोठारी ने किया।

 Akshaya Tritiya Kandivali
सेवंत्री निवासी सुंदरबाई लोढा ने 24वें, आमेट निवासी कमलाबाई लोढ़ा ने 23वें, मंदार निवासी चंद्रादेवी मुथा ने चौथे, अमित गाला व भाविका गाला ने तीसरे, बिनोल निवासी बसंती भंडारी, जावड निवासी संगीता सामोता, कांकरोली निवासी पानी बाई मेहता प्रथमने वर्षीतप का पारणा किया। आयोजन में विशेष सहयोग देने वाले गजपुर निवासी संतोषदेवी रोशनलाल, मंजू शांतिलाल, मीरा राजेंद्र, रश्मि सन्नी, रचित एवं कोठारी परिवार का अभिनंदन किया गया।
तेरापंथी सभा मुंबई के अध्यक्ष मदनलाल तातेड ने स्वागत किया। कार्याध्यक्ष नवरत्न गन्ना ने प्रस्तावना रखी। मंत्री दीपक डागलिया ने तपस्वियों का परिचय दिया। संजय बडोला ने प्रस्तावना रखी। प्रवास व्यवस्था समिति मुख्य प्रबंधक मनोहर लाल गोखरू, तेरापंथी सभा मुंबई के पूर्व अध्यक्ष ख्यालीलाल तातेड कोषाध्यक्ष हस्तीमल डांगी, प्रोफेशनल फोरम मुंबई के अध्यक्ष राज सिंघवी, शांतिलाल कोठारी, पारसमल विनीत सिंघवी, अलका पटावरी, इंद्रमल कच्छारा ने विचार रखे। संचालन दीपक डागलिया ने किया। कांदिवली से अशोक कोठारी एवं सुनील संचेती का योगदान रहा।

Editorial

Editorial

Next Story