✕
कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार से आमजनबुरी तरह त्रस्त : विधायक आक्या
By EditorialPublished on
राजस्थान की कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार से आमजन बुरी तरह से त्रस्त है। सरकार के विधायक ही अपने मंत्री पर भ्रष्ट होने के आरोप लगा रहे है। यह बात विधायक चंदभानसिंह आक्या ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के बस्सी, सावा, भदेसर व घोसुण्डा में आयोजित ग्रामीण मण्डलो की बैठको में उपस्थित मण्डल पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कही।
_202304261740289614.png)
x
_202304261740289614.png)
चित्तौड़गढ़ (प्रातः काल संवाददाता) । राजस्थान की कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार से आमजन बुरी तरह से त्रस्त है। सरकार के विधायक ही अपने मंत्री पर भ्रष्ट होने के आरोप लगा रहे है। यह बात विधायक चंदभानसिंह आक्या ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के बस्सी, सावा, भदेसर व घोसुण्डा में आयोजित ग्रामीण मण्डलो की बैठको में उपस्थित मण्डल पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस सरकार की नाकामियों का आलम यह है कि आज प्रदेश के अधिकांश राजकीय विभागों के कार्मिक सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। सरकार की इस नाकामियो के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा समूचे प्रदेश के जिला मुख्यालयो पर जन आक्रोश महाघेराव कार्यक्रम रखा गया है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय पर 27 अप्रेल को प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी व केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में महाघेराव किया जाएगा। उन्होने मण्डल अध्यक्षो से इस जन आक्रोश महाघेराव कार्यक्रम में अधिक से अधिक पदाधिकारियो की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होने आगामी 30 अप्रेल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 100 वे एपिसोड में भी अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर बद्रीलाल जाट, सीकेएसबी चेयरमेन लक्ष्मण सिंह खोर, मिठुलाल जाट, मार्केटिंग चेयरमेन प्रवीण सिंह राठौड़, भंवर सिंह खरड़ीबावड़ी, रतनलाल डांगी, पवन आचार्य, दिनेश शर्मा, रामेश्वर धाकड़, लाला गुर्जर, शिवराजसिंह, प्रकाश भट्ट, कैलाश जाट व सरपंच रणजीतसिंह भाटी सहित मण्डल पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बड़ीसादड़ी। मंगलवाड़ मंडल की बूथ और शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं की बैठक प्रभारी जीवन चौधरी और विस्तारक जितेंद्र निमावत के नेतृत्व में विधायक ललित ओसवाल के यहां हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई है। 27 अप्रैल 2023 को चित्तौड़ गढ़ में विशाल जन आक्रोश रैली और 30 अप्रैल को मन की बात कार्यक्रम में संघठन के अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर चर्चा की गई।
मावली। विधायक निवास पर मावली मण्डल की बैठक आयोजित हुई। उदयपुर में 28 अप्रैल को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में आयोजित विशाल जनाक्रोश महाघेराव की तैयारी के संदर्भ में भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्र गुप्त सिंह चौहान की अध्यक्षता में चर्चा हुई।
बोहेड़ा। भाजपा ग्रामीण मंडल बड़ीसादड़ी की 27 अप्रैल को चित्तौड़गढ़ में आयोजित होने वाली जनाक्रोश घेराव महासभा को लेकर मंडल बैठक आसावरा माता मंदिर परिसर बोहेडा पर हुई। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम दक ने कहा कि जनाक्रोश महा घेराव महासभा में अधिक से अधिक संख्या में हर पंचायत से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं ने आमजन को चित्तौड़गढ़ पहुंचना है। मंडल अध्यक्ष तुलसी राम शर्मा ने कहा कि मंडल क्षेत्र से 10 बसों द्वारा कार्यकर्ता महासभा में पहुंचेंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X
