✕
भायंदर में एक शाम सांवरिया के नाम 30 को
By EditorialPublished on
श्याम उत्सव मंडल, भायंदर (Bhayandar) द्वारा 30 अप्रैल को एक शाम सांवरिया के नाम भजन संध्या का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे से बाला साहेब ठाकरे उद्यान, भायंदर (पूर्व) में होगा। कार्यक्रम में भजन गायक रोमी सरदार, कुंदन मिश्रा, रितु शर्मा, राकेश बावलिया, योगेश सुरेका आदि भक्तों को भाव विभोर करेंगे

x

मुंबई । श्याम उत्सव मंडल, भायंदर (Bhayandar) द्वारा 30 अप्रैल को एक शाम सांवरिया के नाम (EK Shyam Sawariya Ke Naam) भजन संध्या का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे से बाला साहेब ठाकरे उद्यान, भायंदर (पूर्व) में होगा। कार्यक्रम में भजन गायक रोमी सरदार, कुंदन मिश्रा, रितु शर्मा, राकेश बावलिया, योगेश सुरेका आदि भक्तों को भाव विभोर करेंगे। मंडल के संस्थापक ट्रस्टी विकास केडिया ने बताया कि मुख्य संरक्षक विनीता सुनील पाटोदिया, संरक्षक श्रवण गोयल के मार्गदर्शन में इस अवसर पर बाबा का श्रृंगार, अंखड ज्योत, छप्पन भोग, महाप्रसाद का आयोजन भी किया जायेगा।
श्याम भक्त परिवार मुम्बई, लखदातार भक्त परिवार मुम्बई सहित सुमन रमेश कोठारी, दिनेश कानोड़िया, राजकुमार केडिया, नितिश वर्मा, जयश्रीश्याम परिवार, अशोक सर्राफ, पवन अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, रमाकांत परसरामपुरिया, मुकेश अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल का सम्मान होगा।
आयोजन सफल बनाने मुख्य ट्रस्टी नारायण सिंघानिया के साथ अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, सचिव सुभाष सिंघानिया, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, विनय बाछुका, रितेश बुरड़, नरेश केडिया, संजय पोदार, रामावतार जांगिड़, सुमित लखोटिया, सुरेंद्र गुप्ता, श्रीकांत केडिया, राकेश साहेवाल, निलेश लिखमानिया, दीपक मंगल एवं मंडल सदस्य सक्रिय हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
