Terapanth Samaj Mumbai
मुंबई । आचार्य महाश्रमण का 50वां दीक्षा कल्याणक महोत्सव शुभारम्भ समारोह व दायित्व ग्रहण समारोह गुरुवार 4 मई को सूरत में आयोजित होगा।
प्रवास व्यवस्था समिति मुंबई के अध्यक्ष मदनलाल तातेड़ ने बताया कि आचार्या महाश्रमण के सूरत से मुंबई प्रवास तक व्यवस्थाओं का दायित्व सूरत प्रवास व्यवस्था समिति से मुंबई प्रवास व्यवस्था समिति ग्रहण करेगी। इस अवसर को सफल बनाने सभी तैयारियों में लगे हुए हैं। मुख्य प्रबंधक मनोहर लाल गोखरू ने बताया कि मुंबई का श्रावक समाज इस अवसर पर सूरत पहुंचेगा। महामंत्री सुरेन्द्र कोठारी ने बताया कि सूरत में पंद्रह दिवसीय प्रवास कर गुरुदेव धवल सेना के साथ 5 मई को मुंबई (Mumbai)
की ओर विहार करेंगे। महामंत्री महेश बाफना ने बताया कि 4 मई को आचार्य महाश्रमण के दीक्षा कल्याणक महोत्सव का साक्षी बनने संपूर्ण समाज उत्सुक है। सूरत यात्रा प्रवास व्यवस्था समिति अध्यक्ष मदनलाल तातेड़ के नेतृत्व में बस प्रभारी बनाए गए हैं। कोषाध्यक्ष गौतम कोठारी के अनुसार आचार्य महाश्रमण के साथ मुख्य मुनि महावीर कुमार साध्वी प्रमुखा विश्रुत विभा एवं अन्य साधु साध्वियों की सेवा उपासना का भी अवसर प्राप्त होगा। मुंबई दायित्व ग्रहण समारोह संयोजक रमेश सुतरिया एवं सहसंयोजक गौतम डांगी ने बताया कि बस प्रभारी नितेश धाकड़ मुकेश नौलखा पुखराज सिरोहिया हेमंत धाकड़ वसंत कच्छारा देवेन्द्र कोठारी सुरेश बैद सुरेश बापना कांति कोठारी हैं।

Next Story