GST Evasion
मुंबई । किसी भी क्षेत्र के आपूर्तिकर्ताओं की एक श्रृंखला द्वारा समुचित जीएसटी (GST) का भुगतान किया जा रहा है या नहीं या फिर कहीं कोई कड़ी भुगतान के मामले में नदारद नजर आ रही है, इसकी जांच-पड़ताल और तसदीक करने के लिये जीएसटी अधिकारी डाटा एनालिटिक्स (Data Analytics) का इस्तेमाल कर रहे हैं। 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष में इसके जरिये करीब एक 1 ट्रिलियन रूपये की जीएसटी चोरी का खुलासा हुआ है। जीएसटी खुफिया महानिदेशालय ने शुरुआती चरण में ही जीएसटी चोरी (GST evasion) की शिनाख्त और उसे पकड़ने के लिये अपने प्रयास और भी तेज कर दिये हैं। इसका मकसद जीएसटी प्रक्रिया का बेहतर अनुपालन सुनिश्चित करना है। डाटा एनालिटिक्स में तत्कालीन राजस्व तथा सेवा कर क्षेत्र के साथ ही साथ किसी विशिष्ट क्षेत्र के टैक्स भुगतान प्रोफाइल की तुलना करना भी शामिल है।
Editorial

Editorial

Next Story