✕
तेरापंथ समाज घाटकोपर की गुरुदर्शन यात्रा
By EditorialPublished on
तेरापंथी सभा घाटकोपर की गुरुदर्शन यात्रा (Gurudarshan Yatra) सभाध्यक्ष शांतिलाल बाफना के नेतृत्व में कामरेज चौकड़ी पहुंची। वहाँ दल ने आचार्य महाश्रमण के मंगल प्रवचन का श्रवण किया।

x

मुंबई । तेरापंथी सभा घाटकोपर की गुरुदर्शन यात्रा (Gurudarshan Yatra) सभाध्यक्ष शांतिलाल बाफना के नेतृत्व में कामरेज चौकड़ी पहुंची। वहाँ दल ने आचार्य महाश्रमण के मंगल प्रवचन का श्रवण किया। दोपहर सेवा एवं सामूहिक गुरु वंदना कर घाटकोपर की जानकारी दी एवं मुंबई चातुर्मास के पश्चात 1 जनवरी 2024 का नववर्ष का मंगलपाठ घाटकोपर (Ghatkopar) में करने का आग्रह किया।सभी ने सामूहिक गीतिका का संगान किया। आचार्य महाश्रमण ने कहा कि क्या रास्ता सही रहता है, उस हिसाब से आगे देखेंगे एवं मंगलपाठ सुनाया। दल ने साध्वी प्रमुखा, मुख्य मुनि, एवं सभी साधु-साध्वियों की दर्शन सेवा की। यात्रा को सफल बनाने राजेश कुमठ, युवक परिषद् अध्यक्ष राजेश सिंघवी, मंत्री रुपेश धाकड़, लोकेश डाँगी, घाटकोपर सभा मंत्री कमल कोठारी सक्रिय रहे।
Next Story
Related News
X

