GT vs MI IPL 2023
IPL 2023: 25 अप्रैल मंगलवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल का 35वां मुकाबले अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाने वाला है। इस मैच में गुजरात की टीम की कमान हार्दिक पांड्या संभालेंगे तो वहीं मुंबई की कप्तानी रोहित शर्मा करते हुए नजर आएंगे। ये मैच दोनों टांगों के लिए अहम होने वाला है। इस मैच को जीतकर गुजरात टाइट्स (Gujrat Titans) के पास नंबर 1 पर पहुंचने का मौका होगा। ऐसे में मंबई इंडियंस (Mumbai Indians)भी अपनी स्थिति प्वाइंट्स टेबल में मजबूत करना चाहेगी। इस समय गुजरात की टींग 6 मैचों में 4 जीत और 2 हार के साथ 8 अंक लेकर नंबर 4 पर है तो मुंबई 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ 6 प्वाइंट्स के साथ 7 वें नंबर पर है।
पिच रिपोर्ट
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए शानदार है। यहां आउटफील्ड तेज और अच्छा वार्डस होने के चलते शॉट खेलन वल्लेवाजों के लिए सरल हो जाता है। अहमदाबाद स्टेडियम की पिच पर 180 का स्कोर एक विनिंग टोटल होता है। इस पिच पर पहली पारी का औरत स्कोर 160 तो दूसरी पारी का औस्ता स्कोर 137 रन है जबिक हाईएस्ट टोटल 234 तो वहीं लोएस्ट टोटल 66 रन है।
दोनों टीमों के अहम खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेबिट, कैमरून ग्रीन और ईशान किशन गेंदबाजी को जमकर वाउंद्री के बाहर पहुंचा रहे हैं तो वहीं रितिक शोकीन, पीयूष चावला और जोफ्रे आर्चर बल्लेबाजों को पिच पर टिकने ही नहीं देते हैं।
गुजरात के लिए भी कप्तान हार्दिक पांडया के अलावा शुबमन गिल, डेविड मिलर और साई सुदर्शन बल्ले से गदर मच रहे हैं तो वहीं गेंदबाजी में राशिद खान, मोहम्मद शमी और गोहित शर्मा जमकर विकेट चटका रहे है।
संभावित प्लेइंग इलेवन
गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा।
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, तिलक वर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ।
Next Story