✕
गांधीनगर जयपुर स्टेशन बना उत्तर पश्चिमरेलवे का चौथा ईट राइट स्टेशन
By EditorialPublished on
उत्तर पश्चिम रेलवे के गांधीनगर जयपुर स्टेशन को एफएसएसएआई द्वारा ईट राइट स्टेशन का दर्जा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि गांधीनगर जयपुर उत्तर पश्चिम रेलवे का चौथा स्टेशन है, जिसे ईट राइट स्टेशन सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। इससे पूर्व उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर, अजमेर और अलवर रेलवे स्टेशनों को ईट राइट स्टेशन का दर्जा प्रदान किया गया था।

x

जयपुर (कासं ) । उत्तर पश्चिम रेलवे के गांधीनगर जयपुर स्टेशन को एफएसएसएआई द्वारा ईट राइट स्टेशन का दर्जा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि गांधीनगर जयपुर उत्तर पश्चिम रेलवे का चौथा स्टेशन है, जिसे ईट राइट स्टेशन सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। इससे पूर्व उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर, अजमेर और अलवर रेलवे स्टेशनों को ईट राइट स्टेशन का दर्जा प्रदान किया गया था। खाद्य सुरक्षा के नियमानुसार लगभग 8 माह से चरणबद्ध तरीके से जयपुर की एफएसएसएआई टीम और उत्तर पश्चिम रेलवे की टीम इसके लिए प्रयासरत थे । उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार महाप्रबन्धक विजय शर्मा के दिशा निर्देशों से इस चरण में उत्तर पश्चिम रेलवे पर खानपान सेवाओं की मानक गुणवत्ता हेतु गांधीनगर जयपुर स्टेशन को चयनित कर सभी एफबीओ को सूचीबद्ध किया गया तथा सभी एफबीओ के पास एफएसएसएआई खाद्य लाइसेंस / रजिस्ट्रेशन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। स्टेशन पर प्री ऑडिट चेक लिस्ट के अनुसार कमियों की जानकारी प्राप्त कर उन्हें दूर किया गया तथा सभी सुपरवाईजर्स एवं फूड हैंडलर्स को हाईजीन, स्वच्छता, न्यूट्रीशनल, फूड रहा । वैल्यू, टेम्परेचर मेंटेनेंस, हेल्दी एवं सीजनल फूड की उपलब्धता जैसे विषयों पर प्रशिक्षण देकर सभी को फोस्टेक प्रशिक्षण के सर्टिफिकेट प्रदान किये गये । प्री-ऑडिट व फ़ाइनल ऑडिट के उपरांत गांधीनगर जयपुर स्टेशन को ईट राइट स्टेशन का दर्जा 2 वर्षों के लिए प्रदान किया गया है। इसके लिए प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक पी. सी. मीना, संयुक्त खाद्य सुरक्षा आयुक्त उ. प. रेलवे डॉ. लक्ष्मी मीना, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जयपुर तरुण सैनी, तथा मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, मुख्यालय प्रदीप कुमार एवं प्रधान कार्यालय फूड सेफ्टी टीम का विशेष योगदान रहा।

Editorial
Next Story
Related News
X
