Shakti Jagran
मुंबई । साध्वी निर्वाणश्री ने जुहू बीच पर शक्ति जागरण (Shakti Jagran) के प्रयोग करवाए। उन्होंने कहा कि आज सभी अपने आप को नए रूप में अनुभव कर रहे हैं। भगवान ऋषभ ने अंतःप्रज्ञा को जगाने के अनेक सूत्र हमें दिए हैं। शक्ति के तीन स्त्रोत - मन, वाणी एवं शरीर हमें प्राप्त हैं। इन्हें और अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए हम नाना प्रकार के प्रयोग कर सकते हैं। मन को शांति संपन्न बनाने के लिए उन्होंने ज्योति केंद्र पर श्वेत रंग के ओम का साक्षात्कार करवाते हुए विभिन्न मुद्राओं का प्रयोग करवाया। वाणी की शक्ति को सुरक्षित करने के लिए डिजिटल फास्टिंग की प्रेरणा दी। साध्वी योगक्षेम प्रभा ने भगवान ऋषभ के जीवन से प्रेरणा ग्रहण कर सब को अक्षय बनने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। तेरापंथ सभा अंधेरी के अध्यक्ष चैनरूप दूगड़ ने विचार रखे। साध्वी लावण्यप्रभा, साध्वी कुंदनयशा, साध्वी मुदितप्रभा एवं साध्वी मधुरप्रभा ने गीत का संगान किया। तेरापंथ सभा मुंबई के मीडिया प्रभारी अनिल परमार, प्रोफेशनल फोरम अध्यक्ष राज सिंघवी भी मौजूद रहे।
Next Story