brother's attack each other over land
छोटीसादड़ी (प्रात:काल संवाददाता ) । ज़मीनी विवाद को लेकर बाड़े में सोये व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर घायल करने पर एक महिला सुनीता पत्नी राजेश शर्मा ने अपने देवर व परिजनों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 22 अप्रैल की शाम को मेरे पति राजेश पिता शंकरलाल शर्मा मेरे घर खाना खाकर बाड़े में सोने के लिए गए जहां पर रात्रि करीबन 12 बजे के लगभग मेरे देवर पप्पू उर्फ दिनेश पिता शंकरलाल व इसके दोनों लड़के अमित व अंकित एवं लोकेश पिता बाबूलाल शर्मा उनके साथ दो चार व्यक्ति धारियां लट्ठ, कुल्हाड़ी लेकर आए और हमला कर दिया। पति के शरीर पर जगह-जगह चोटे आई कान, हाथ कमर पर कई घाव हो गए एवं उसी अवस्था में गला दबाने लगे काफी मशक्कत और बचाव के बाद मौके से आरोपी भाग गए। मेरे पति बड़ी मुश्किल से पैदल चलते हुए घर आए। जानकारी के बाद मेरे लड़के ने 108 नंबर पर पुलिस को सूचना दी एवं घायल मेरे पति को इलाज के लिए छोटी सादडी अस्पताल लेकर पहुंचे अभी भी मेरे पति का इलाज चल रहा है।
महिला ने दर्ज रिपोट में नाम परिवर्तन बताया की जिस समय मैंने समाज पंचों को इकट्ठा किया था उस समय सभी के समक्ष आकर आपसी समझौते पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए इन लोगों ने मेरे पति के साथ जमीनी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की है।
Editorial

Editorial

Next Story