✕
सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने 'ऑपरेशन कावेरी शुरू
By EditorialPublished on
सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच पिछले कई दिनों से जारी संघर्ष रूकने का नाम नहीं ले रहा है। दो बलों की हिंसक झड़प में अब तक 400 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 3000 से ज्यादा लोग चावल हुए हैं। इस बीच भारत समेत कई देशों ने हिंसाग्रस्त देश से अपने नागरिकों को निकालना शुरू कर दिया है। भारत सूडान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी (Operation Kaveri) चला रहा है।
_202304250922456693.jpg)
x
_202304250922456693.jpg)
नई दिल्ली : सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच पिछले कई दिनों से जारी संघर्ष रूकने का नाम नहीं ले रहा है। दो बलों की हिंसक झड़प में अब तक 400 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 3000 से ज्यादा लोग चावल हुए हैं। इस बीच भारत समेत कई देशों ने हिंसाग्रस्त देश से अपने नागरिकों को निकालना शुरू कर दिया है। भारत सूडान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी (Operation Kaveri) चला रहा है।
इस बीच जानकारी मिली है कि फ्रांसीसी वायु सेना की उड़ान के जरिए 5 भारतीय नागरिकों को सूडान (Sudan) से बाहर निकाला गया है। फ्रांस के राजनयिक सूत्र ने इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि तीन उड़ानों के जरिए करीवन 500 लोगों को जिबूती में फ्रांस के सैन्य अड्डे पर लाया गया है। इन लोगों में भारतीय के साथ ही 28 से अधिक अन्य राष्ट्रीयताओं के लोग शामिल हैं।
सूडान में अभी कितने भारतीय फंसे हैं?
देश में हिंसा, तनाव और असुरक्षित हवाई अड्डों के कारण विदेशी नागरिकों को निकालना मुश्किल हो रहा है। इस बीच अर्धसैनिक कल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज राजधानी (Capital) खातूम में मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नियंत्रण करने की कोशिश कर रहा है। फंसे हुए विदेशी नागरिकों में लगभग 3000 भारतीय हैं। वहीं, केरल के 48 वर्षीय अल्बर्ट ऑगस्टाइन की गोली लगने से मौत हो चुकी है।
भारतीयों की निकासी के लिए सरकार उठा रही ये कदम
वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर भारत (India) पूरे मामले पर करीबी नजर रखे हुए है। विदेश मंत्रालय ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि सूडान में भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं। मंत्रालय (Ministry), सूडान में भारतीय दूतावास संयुक्त राष्ट्र, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र और अमेरिका के संपर्क में है। इसने जानकारी दी कि वायुसेना के दो सी-130 जे विमानों को जेद्दा में तैयार रहने को कहा गया है, जबकि आईएनएस सुमेधा पोर्ट सूडान पहुंच गया है।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत सरकार (Government of India) सूडान में फंसे अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर प्रवास कर रही है। हम सूडान में जटिल और उभरती सुरक्षा स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं। सूडान से बाहर निकलना चाह रहे भारतीयों की सुरक्षित निकासी के लिए भारत विभिन्न साझेदारों के साथ करीब से बातचीत कर रहा है। सूडानी हवाई क्षेत्र वर्तमान में सभी विदेशी विमानों के लिए बंद है। ओवरलैंड आंदोलन में जोखिम और तार्किक चुनौतियां बनी हुई हैं।
प्र.म. मोदी ने की थी ताकीद
गौरतलब है कि सुडान में सत्ता के लिए दो सैन्य जनरलों में संघर्ष चल रहा है। इसके चलते यहां पर लोगों के सामने बड़ा संकट पैदा हो गया है। बड़ी संख्या में भारतीय भी सूडान में फंसे हुए हैं। वहीं, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने एजेंसियों से सूडान के हालात पर नजर रखने के लिए कहा था । प्र.म. मोदी ने एक समीक्षा बैठक के बाद यह निर्देश दिए थे। उधर एक महिला ने प्र.म. मोदी से अपने पति को वापस लाने की गुहार लगाई थी।

Editorial
Next Story
Related News
X
