Parshuram birth anniversary
उदयपुर : विप्र सेना आसपुर (Aspur) (गोल) में परशुराम जन्मोत्सव (Parshuram birth anniversary) शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें उदयपुर (Udaipur) से विप्रजनों ने भाग लिया। शोभायात्रा में भाजपा पूर्व केबिनेट मंत्री अरूण चतुर्वेदी व क्रान्तिकारी चन्दशेखर आजाद के पौते अमित आजाद के सान्निध्य में उदयपुर के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री गोविंद दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम मेनारिया भी उपस्थित रहे। परशुराम यात्रा बडी धुमधाम से निकाली गई है। जगह जगह पर स्वागत किया गया।
रैली में बड़ी तादाद महिलाएं उपस्थित थी। विप्र सेना व सर्व बाहम्ण समाज को लेकर शोभायात्रा निकली जिसमें हजारों की संख्या में पुरूषों, महिलाएं व बच्चों के परशुराम भजन नाचते गाते हुए निकाली गई । सर्व ब्राह्मण समाज बड़ी संख्या मे करीबन 30 हजार लोग एकत्रित हुये उसमें संत विकास महाराज एवं संत कमलेश शास्त्री का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
सभा प्रदेश मंत्री गोविंद दीक्षित ने कहा किपूर्व मे जब भी विप्र बंन्धो पर कोई विपत्ती आई तब विप्र सेना तुरंत विप्र बंधो का साथ देने के लिए हमेशा खड़ी रही। प्रदेश घनश्याम मेनारिया ने कहा केन्द्र सरकार (Central government) पर स्तर पर विप्र कल्याण बोर्ड का गठन किया जाना चाहिए । प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि विप्र सेना सदैव विप्र बन्धुओ की सहायता के लिये खड़ी रहेगी। संचालन एवं धन्यवाद दिनेश मेहता ने किया। आसपुर के अध्यक्ष जितेन्द्र मेहता, खेल प्रकोष्ठ यशवंत पालीवाल, राजेश भट्ट, भरत शर्मा, सुरेश मेनारिया, अरविंद शर्मा, आदि उपस्थित रहे ।
Editorial

Editorial

Next Story