The campaign to distribute 20 thousand birds

जोधपुर : ग्रीन माइंडेड फाउंडेशन (Green Minded Foundation) की ओर से 20 हजार निशुल्क परंडे व 100 क्विंटल बोरी अनाज के वितरण के प्रथम चरण में रविवार को अशोक उद्यान (Ashoka Garden) में 3 हजार परिंडो का वितरण (Bird distribution) किया गया । यहां आम जन को परिंडो की नियमित देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया, साथ ही 3000 पक्षियों के दाने के पैकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान (Rajasthan) पशुधन आयोग बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी, शहर विधायक मनीषा पवार, उत्तर नगर निगम की महापौर कुंती देवड़ा परिहार, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष जगदीश पवार, पार्षद मुकेश गहलोत, पार्षद योगेश गहलोत, सीए ताराचंद गहलोत, पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़, यातायात पुलिस उपायुक्त चैन सिंह महेचा, डीसीपी वेस्ट गौरव यादव, ग्रीन माइंडेड फाउंडेशन के प्रीतम सिंह पवार, नरपत सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह गहलोत, जुगल गहलोत, लक्ष्मण चौहान मौजूद रहे।
उड़ान फाउंडेशन (Udaan Foundation) का अभियान भी जारी उड़ान फाउंडेशन के अध्यक्ष के वरुण धनाडिया ने बताया कि पिछले 15 दिन से शहर में अलग-अलग स्थानों पर जाकर ब्लू सिटी ब्लू परिंडे अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को परकोटा शहर में, किला रोड पर और झालामंड क्षेत्र में परिंडे लगाए गए।
Editorial

Editorial

Next Story