✕
राजस्थान में आज से लगेंगे महंगाई राहत कैंप, लाभ लेने रजिस्ट्रेशन जरूरी
By EditorialPublished on
राजस्थानवासियों (People of rajasthan) के लिए खुशखबरी है। अब प्रदेश की जनता को जल्द ही महंगाई से बड़ी राहत मिलने जा रही है। राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का सीधा जनता तक फायदा पहुंचाने और इनका लाभ लेने में आ रही अड़चनें दूर करने के मकसद से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) की पहल पर प्रदेश भर में सोमवार से महंगाई राहत कैंप (Inflation relief camps) शुरू होंगे। चुनावी साल में इस तरह के आयोजन से इन कैंपों के माध्यम से लोगों की समस्या के समाधान होंगे और जागरूकता की कमी के चलते जो लोग पात्र होने के

x

जयपुर : राजस्थानवासियों (People of rajasthan) के लिए खुशखबरी है। अब प्रदेश की जनता को जल्द ही महंगाई से बड़ी राहत मिलने जा रही है। राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का सीधा जनता तक फायदा पहुंचाने और इनका लाभ लेने में आ रही अड़चनें दूर करने के मकसद से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) की पहल पर प्रदेश भर में सोमवार से महंगाई राहत कैंप (Inflation relief camps) शुरू होंगे। चुनावी साल में इस तरह के आयोजन से इन कैंपों के माध्यम से लोगों की समस्या के समाधान होंगे और जागरूकता की कमी के चलते जो लोग पात्र होने के बावजूद सरकारी योजनाओं (Government schemes) का लाभ नहीं उठा पाते, ऐसे लोग इनमें लाभान्वित हो सकेंगे। गहलोत इन कैंपों की घोषणा के दिन से ही काफी गंभीर नजर आ रहे हैं और वह हर मंच एवं मौके पर इन कैंपों के माध्यम से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए लोगों का आह्वान एवं अपील कर रहे हैं। उन्होंने इन कैंपों का अधिक से अधिक लोगों तक फायदा पहुंचाने के लिए राजधानी जयपुर सहित विभिन्न शहरों एवं कस्बों में महंगाई राहत कैंप के बड़े-बड़े पोस्टर लगाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास करने के साथ अधिकारियों को इन कैंपों में लोगों को पूरी राहत पहुंचाने और उनकी बात सुनने की तैयारी एवं व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने बचत, बढ़त, राहत वाले बजट में किया था ऐलान
मुख्यमंत्री ने बचत, बढ़त, राहत वाले बजट में आमजन को राहत देने के उद्देश्य से बहुत से योजनाओं की घोषणा की थी, जिनका सीधा लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा, लेकिन जागरूकता के अभाव में इन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंच ही नहीं पाता। इसके लिए मुख्यमंत्री ने महंगाई (Inflation) राहत कैंपों की घोषणा कर दस बड़ी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य है कि गहलोत ने जिन योजनाओं और कार्यक्रम की बजट (Budget) में घोषणाएं की हैं उनका लाभ निश्चित समय सीमा में पूर्ण पारदर्शिता के साथ सीधे मिले। कई ऐसी योजनाएं हैं जिनकी राशि बढ़ाई गई है तो कुछ नई योजनाएं शुरू की गई हैं। इनका लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए 11 हजार 283 ग्राम पंचायतों और 750 शहरी वार्डों में ये कैंप लगाए जा रहे हैं, जिनमें पात्र व्यक्ति अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर लाभ प्राप्त कर सकेगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
