✕
केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी 30 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन पर रोक
By EditorialPublished on
उत्तराखंड (Uttarakhand) की चारधाम यात्रा शनिवार को अक्षय तृतीया से शुरू हो गई। अगले 5 दिन में हिन्दू तीर्थ यात्री बद्रीनाथ, केदारनाथ (Kedarnath), यमुनोत्री और गंगोत्री के दर्शन करेंगे। गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल को खुल गए। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को और बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खोले जाएंगे।

x

देहरादून (एजेंसी)। उत्तराखंड (Uttarakhand) की चारधाम यात्रा शनिवार को अक्षय तृतीया से शुरू हो गई। अगले 5 दिन में हिन्दू तीर्थ यात्री बद्रीनाथ, केदारनाथ (Kedarnath), यमुनोत्री और गंगोत्री के दर्शन करेंगे। गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल को खुल गए। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को और बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खोले जाएंगे। यात्रा शुरू होते ही केदारनाथ धाम में रविवार को रूक-रूककर बारिश और बर्फबारी हो रही है। खराब मौसम के कारण हरिद्वार और ऋषिकेश में केदारनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का रजिस्ट्रेशन 30 अप्रैल तक रोक दिया गया है। राज्य सरकार ने तीर्थयात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। यात्रियों से कहा गया है कि वे धाम जाने से पहले अपने साथ गर्म कपड़े और जरूरी सामान रखें। सरकार की ओर से हरिद्वार और ऋषिकेश स्थित ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटरों पर रजिस्ट्रेशन के लिए पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। रजिस्ट्रेशन रोक के बाद सिर्फ उन्हीं तीर्थ यात्रियों को धाम पहुंचकर दर्शन करने की अनुमति दी जाएगी, जो पहले पंजीकरण करवा चुके हैं।
इलाज के पुख्ता इंतजाम
उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार (DGP Ashok Kumar) ने कहा, शनिवार को केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में भारी बर्फबारी हुई थी। तीर्थयात्री सतर्क रहें और मौसम को देखते हुए अपनी यात्रा शुरू करें। सरकार की ओर से कहा गया है कि सभी रास्तों पर इलाज के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यात्री तबीयत बिगड़ने पर नजदीकी हेल्थ केंद्र भी जा सकते हैं और डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत (DR. Dhan Singh Rawat) के निर्देश पर स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. के. राजेश कुमार चारधाम यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा ले रहे हैं। इसी कड़ी में स्वास्थ्य सचिव केदारनाथ धाम का दौरा कर विभिन्न स्थानों पर हेल्थ यूनिट्स की जांच की। स्वास्थ्य सचिव डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि चारधाम यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है।
बीमारी हो तो पहले सूचना देने
स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि तीर्थयात्रियों से अपील है कि 55 वर्ष से अधिक उम्र के भक्त तो पहले से से बता दें। उन्होंने कहा कि ऐसे यदि शुगर, बीपी, हृदय रोग आदि से पीड़ित हैं श्रद्धालुओं पर हेल्थ सर्विस 104 के माध्यम से नजर रखी जाएगी। स्वास्थ्य सचिव के मुताबिक इस बार उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के दौरान सरकार का केदारनाथ यात्रा मार्ग पर विशेष फोकस है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून में चार धाम यात्रा तीर्थयात्रियों के लिए इलाज की सुविधाओं से लैस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
