'Kalash Yatra'
कपासन : महिला मंडल (Mahila Mandal) कपासन की ओर से रविवार को कलश यात्रा (Kalash Yatra) निकाली गई। पायक मोहल्ला से बैंडबाजों के साथ निकली कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। सामाजिक कार्यकर्ता (Social Worker) किन्नर निलो भुआ सहित कई महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई राज्यमार्ग के पास स्थित मुलामाताजी मंदिर पहुंची। जहां महिलाओं ने भजन कीर्तन किए। बाद में पकौड़ी के प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुलामाताजी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्यनारायण आचार्य, प्रवक्ता नन्दकिशोर आचार्य, भामाशाह प्रेम देवी पायक, भेरूलाल खटीक, बंशीलाल प्रजापत, पिंटू खटीक उपस्थित थे ।
Editorial

Editorial

Next Story