✕
अरनिया गांव में खेत में लगी आग
By EditorialPublished on
अरनिया (Arnia) ग्राम पंचायत के बिकराई गांव में रविवार (Sunday) दोपहर खेत में आग लगने से वहां अफरा तफरी मच गई। आग (Fire) लगने से घास सहित अन्य सामान जल गया। जानकारी के अनुसार बिकराई गांव में मांगीलाल जाट के खेत में रविवार दोपहर करीब दो बजे अचानक आग लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। खेत से धुआं उठता

x

गंगापुर : अरनिया (Arnia) ग्राम पंचायत के बिकराई गांव में रविवार (Sunday) दोपहर खेत में आग लगने से वहां अफरा तफरी मच गई। आग (Fire) लगने से घास सहित अन्य सामान जल गया। जानकारी के अनुसार बिकराई गांव में मांगीलाल जाट के खेत में रविवार दोपहर करीब दो बजे अचानक आग लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। खेत से धुआं उठता देख लोगों ने मौके पर पहुंचकर आसपास के जल स्रोतों से पानी डाल आग बुझाने की कोशिश की किंतु तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की सूचना पर नगर पालिका गंगापुर के दमकल कर्मी शंकरलाल माली सहित अन्य ने मौके पर पहुंचकर दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया किंतु तब तक खेत में रखा घास, पेड़ पौधे, लकड़िया आदि जलकर राख हो गए।
Next Story
Related News
X

