✕
राउत के सुर बदले, कहा- अजित पवार में महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने का है सामर्थ्य
By EditorialPublished on
महाराष्ट्र (Maharashtra) में राजनीतिक (Political) उठापठक जारी है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार (Ajit Pawar) में महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने का सामर्थ्य है क्योंकि उनके पास काफी प्रशासनिक अनुभव है। राउत (Raut) ने एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के स्पष्ट संदर्भ में कहा कि विभाजन करके कुछ अयोग्य लोग मुख्यमंत्री बन गए।
_202304231004195253.jpg)
x
_202304231004195253.jpg)
मुंबई : महाराष्ट्र (Maharashtra) में राजनीतिक (Political) उठापठक जारी है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार (Ajit Pawar) में महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने का सामर्थ्य है क्योंकि उनके पास काफी प्रशासनिक अनुभव है। राउत (Raut) ने एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के स्पष्ट संदर्भ में कहा कि विभाजन करके कुछ अयोग्य लोग मुख्यमंत्री बन गए। शिंदे ने पिछले साल जून में 40 विधायकों के साथ बगावत की थी जिसके कारण राज्य में महा विकास आघाडी सरकार गिर गयी थी। राउत ने पत्रकारों से कहा, ‘‘कौन मुख्यमंत्री बनना नहीं चाहेगा? और अजित पवार मुख्यमंत्री बनने के लिए सक्षम हैं। वह कई वर्षों से राजनीति में हैं और कई बार मंत्री रहे हैं। उनके पास सबसे ज्यादा बार उपमुख्यमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड है। हर कोई सोचता है कि उसे मुख्यमंत्री बनना चाहिए।”
Next Story
Related News
X

