✕
लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में एक्ट्रेस गिरफ्तार
By EditorialPublished on
मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने एक भोजपुरी एक्ट्रेस को देह व्यापार चलाने के आरोप में गिरफ्तार (Arrested) किया है। सुमन कुमारी नाम की भोजपुरी एक्ट्रेस (Bhojpuri actress) कई लड़कियों को मॉडल्स बनाने के नाम पर देह व्यापार में धकेल देती थी। मुंबई पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है।

x
मुंबई : मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने एक भोजपुरी एक्ट्रेस को देह व्यापार चलाने के आरोप में गिरफ्तार (Arrested) किया है। सुमन कुमारी नाम की भोजपुरी एक्ट्रेस (Bhojpuri actress) कई लड़कियों को मॉडल्स बनाने के नाम पर देह व्यापार में धकेल देती थी। मुंबई पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल देह व्यापार (Prostitution) का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में छापेमारी के बाद एक भोजपुरी एक्ट्रेस को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस (Police) के मुताबिक सुमन कुमारी नाम की ये भोजपुरी एक्ट्रेस हाई प्रोफाइल देह व्यापार में दलाल के तौर पर काम कर रही थी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में तीन लड़कियों को देह व्यापार में शामिल होने से बचा लिया है। अभी वे इस मामले में आगे की जांच कर रहे हैं।
सुमन के पास भेजा फर्जी कस्टमर
जानकारी के मुताबिक अधिकारियों को देह व्यापार की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद मुंबई पुलिस की सोशल क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन चलाया। अधिकारियों को सूचना मिली की इस गैरकानूनी कृत्य को आरे कॉलोनी के इलाके में रॉयल पाम होटल में अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस ने इस अवैध कृत्य का पर्दाफाश करने के लिए पूरा प्लान तैयार किया। पुलिस ने एक फर्जी कस्टमर को सुमन कुमारी के पास भेजा और उसने इसी तरह से फेक कस्टमर को फंसाया। सुमन कुमारी ने उस फर्जी कस्टमर से डील की, जिसमें उसने हर मॉडल के 50 से 80 हजार रुपये की मांग की। सुमन ने पुलिस के फेक कस्टमर को रॉयल पाम होटल भेज दिया। वहीं, होटल में कई मॉडल्स पहले से मौजूद थीं। पुलिस ने मौके पर ही पैसे लेते हुए सुमन कुमारी को धर-दबोचा और वहां से तीन लड़कियों को इस घिनौने कृत्य में शामिल होने से बचा लिया। सुमन कुमारी लड़कियों को मॉडल (Model) बनाने का झांसा देकर कस्टमर के पास भेजती थी और उन्हें देह व्यापार का शिकार बनाती थी। सुमन कुमारी कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी है। वहीं, इसके अलावा उसने लैला मजनू के अलावा बाप नंबरी बेटा दस नंबरी जैसे भोजपुरी कॉमेडी शो किए हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस बूम ओटीटी चैनल पर भी काम कर चुकी है।

Editorial
Next Story
Related News
X
