Jewelry theft
उदयपुर : शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में एक महिला ने एक पेंटर के खिलाफ उसके मकान पर काम करने के दौरान अलमारी से जेवरात चोरी (Jewelry theft) करने का मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस (Police) के अनुसार सुनीता पत्नी किशनलाल मेनारिया निवासी पारस अपार्टमेंट साईफन चौराहा ने मामला दर्ज करवाया कि उसने अपने घर पर वाईट वॉश करवाने के लिए अब्दुल पुत्र रज्जाक निवासी सलूम्बर को दैनिक मजदूरी पर रखा था, जिसने 6 अप्रैल से 16 तक काम किया। इस दौरान वह घर से बाहर भी जाती थी। इस दौरान मौका देखकर आरोपी (Accused) ने उसकी अलमारी से सोने का ब्रेसलेट, चैन, टॉप्स, अंगूठियां, चांदी का ब्रेसलेट, घड़ी, चूडिय़ां चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
निर्माणाधीन मकान से चोरी
इसी तरह गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र में अमृतलाल पुत्र सोमा सालवी निवासी नवाघरा बावलवाड़ा हाल सेक्टर 14 ने मामला दर्ज करवाया कि उसका दक्षिणी विस्तार में शिवनगर में मकान का काम चल रहा है। यहां से अज्ञात चोर टीवी वायर के बंडल, जाली, वेंट, कुण्डियां, सरिए, सैनेट्री का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Editorial

Editorial

Next Story