Honey Singh
मुंबई : रैपर और सिंगर (Rapper and singer) यो यो हनी सिंह (Honey Singh) का विवादों से पुराना नाता है। अपने करियर की शुरुआत से ही वह किसी न किसी विवाद को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। गुरुवार को खबर आई कि हिरदेश सिंह उर्फ हनी सिंह के खिलाफ किडनैपिंग और मारपीट की शिकायत दर्ज हुई है। मुंबई के बीकेसी पुलिस स्टेशन में विवेक रमन नामक व्यक्ति ने यो यो हनी सिंह के खिलाफ यह शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद अब इस मामले पर हनी सिंह ने लंबा चौंड़ा बयान जारी किया है।
विवेक को बंदी बनाकर रखा?
इवेंट कम्पनी के मालिक विवेक रवि रमन (Vivek Ravi Raman) द्वारा यो यो हनी सिंह के खिलाफ किडनैपिंग, बंदी बना के रखना और मारपीट करने की शिकायत पुलिस स्टेशन में की गई है। जिसके बाद हनी सिंन ने अपनी बात रखते हुए इस शिकायत को सरासर झूठ बताया है। उन्होंने बयान में कहा है, "शिकायत और आरोप झूठे और निराधार हैं। मेरी कंपनी या शिकायतकर्ता के बीच कोई संबंध या समझौता नहीं है जिसे मीडिया
(Media)
सुबह से दिखा रहा है। मैं मुंबई शो के लिए Tribevibe नाम की एक कंपनी के माध्यम से जुड़ा था जो एक प्रतिष्ठित कंपनी है। जिस समय के लिए अनुमति थी, मैंने अपना प्रदर्शन किया।"
मानहानि का दावा करेंगे हनी सिंह
इतना ही नहीं अपने खिलाफ हुई शिकायत को निराधार और झूठ बताने के बाद हनी सिंह ने यह भी साफ किया है कि वह अपनी छवि को खराब करने वालों के खिलाफ कानून की मदद लेंगे। उन्होंने आगे कहा है, "बाकी ऐसे सभी आरोप झूठे हैं और मेरी छवि खराब करने की कोशिश है। मेरी कानूनी टीम पहले से ही ऐसे बदमाशों के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करने का काम कर रही है।"
Editorial

Editorial

Next Story