Golden Jubilee Celebration
डूंगरपुर : बांसवाड़ा जिले के लोहारिया में श्री मेवाड़ प्रांतीय दिगंबर जैन दसा नरसिंहपुरा का स्वर्ण जयंती समारोह (Golden Jubilee Celebration) रविवार को मनाया जाएगा। शुक्रवार को शहर के दिगंबर जैन दसा नरसिंहपुरा आश्रालय (Narsinghpura Ashraya) में समाज की ओर से प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष अशोक कुमार नशनावत, महामंत्री लक्ष्मीलाल बोहरा, संयोजक प्रकाश सिंघवी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वर्द्धमान नायक, उपाध्यक्ष जयप्रकाश वाणावत, भंवरलाल पचोरी, संयुक्त मंत्री कचरूलाल वोरा, सहमंत्री गजेंद्र कुमार कोठारी, कोषाध्यक्ष नवीन प्रकाश वोरा, संगठन मंत्री सोहनलाल गांगावत और छात्रावास मंत्री श्रीपाल धर्मावत मौजूद रहे। अध्यक्ष अशोक कुमार नशनावत ने बताया समारोह में समाज के पूर्व कर्णधारों का सम्मान किया जाएगा। महासभा का दर्पण पत्रिका विमोचन (Darpan Magazine Released) किया जाएगा। साथ ही समाज की एक बैठक का आयोजन होगा। समाज के प्रतिनिधियों की ओर से पत्रिका का भी विमोचन किया गया।
Editorial

Editorial

Next Story