✕
जोधपुर में खड़ी बसों में लगी आग बिजली के तारों की चपेट में आई, 3 दमकलों ने आधे घंटे में पाया काबू
By EditorialPublished on
जोधपुर (Jodhpur) में आरटीओ ऑफिस (RTO Office) के पीछे दो खड़ी बसों में आग लग गई। आग लगते (Ignite) ही क्षेत्र में हडकंप मच गया। लोगों ने फायर ब्रिगेड (Fire brigade) को सूचित किया और अपने स्तर पर भी आग बुझाने का प्रयास किया। करीब तीन दमकल मौके पर पहुंचीं और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
_202304221126294744.jpg)
x
_202304221126294744.jpg)
जोधपुर : जोधपुर (Jodhpur) में आरटीओ ऑफिस (RTO Office) के पीछे दो खड़ी बसों में आग लग गई। आग लगते (Ignite) ही क्षेत्र में हडकंप मच गया। लोगों ने फायर ब्रिगेड (Fire brigade) को सूचित किया और अपने स्तर पर भी आग बुझाने का प्रयास किया। करीब तीन दमकल मौके पर पहुंचीं और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया यह बताया जा रहा है कि बिजली के तारों के चपेट में बसें आ गई। गर्मी के कारण बसों में आग पकड़ ली। वहीं कुछ लोग आपसी रंजिश की बात भी कर रहे हैं। फिलहाल बस मालिक ने किसी तरह का मामला थाने में दर्ज नहीं करवाया है। शाम करीब 5 बजे आग लगी। माता का थान थाना एसएचओ प्रेमदान रतनु ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई। आईनाथ ट्रेवल की दो बसें आग के चपेट में थी। दमकल ने मौके पर पहुंच कर आग पर कंट्रोल कर लिया। छोटू सिंह राजपूत की यह बसें थीं जो घर के पास खड़ी थीं ।
Next Story
Related News
X

