✕
अक्षय तृतीया पारणा महोत्सव रविवार को
By EditorialPublished on
अक्षय तृतीया पारणा महोत्सव (Festival) का आयोजन शासनश्री साध्वी विद्यावती द्वितीय, साध्वी प्रज्ञाश्री एवं सहवर्ती साध्वीवृंद एवं समणी संचितप्रज्ञा की उपस्थिति में 23 अप्रैल को होगा। महोत्सव में साध्वी प्रतीकप्रभा एवं श्रावक-श्रविकाओं के तप की अनुमोदना की जाएगी।

x

मुंबई : अक्षय तृतीया पारणा महोत्सव (Festival) का आयोजन शासनश्री साध्वी विद्यावती द्वितीय, साध्वी प्रज्ञाश्री एवं सहवर्ती साध्वीवृंद एवं समणी संचितप्रज्ञा की उपस्थिति में 23 अप्रैल को होगा। महोत्सव में साध्वी प्रतीकप्रभा एवं श्रावक-श्रविकाओं के तप की अनुमोदना की जाएगी। तेरापंथी सभा मुंबई (Mumbai) के अध्यक्ष मदनलाल तातेड़ ने बताया कि यह कार्यक्रम मुंबई स्तर पर तेरापंथ भवन कांदिवली में आयोजित किया जा रहा है। सभा कार्याध्यक्ष नवरत्न गन्ना के अनुसार आयोजन में संत अजीत कुमार स्वामी के 17वें वर्षीतप तथा साध्वी प्रतीकप्रभा के 5वें वर्षीतप का पारणा किया जायेगा।
तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन (Tulsi Mahapragya Foundation) अध्यक्ष विनोद बोहरा ने बताया कि सेवंत्री निवासी सुंदरबाई लोढ़ा के 24वें, आमेट निवासी कमलाबाई लोढ़ा के 23वें, मंदार निवासी चंद्रादेवी मुथा के चौथे, अमित गाला एवं भाविका गाला के तीसरे तथा बिनोल निवासी बसंती भंडारी, जावड निवासी संगीता सामोता व कांकरोली निवासी पानीबाई मेहता प्रथम वर्षीतप का पारणा करेंगे। मुंबई सभा मंत्री दीपक डागलिया के अनुसार वर्षीतप महोत्सव में गजपुर विलेपार्ले निवासी रोशनलाल शांतीलाल राजेंद्र एवं समस्त कोठारी परिवार का मुख्य योगदान रहेगा। फाउंडेशन मंत्री मनीष कोठारी ने बताया कि आयोजन को ऐतिहासिक बनाने कांदिवली मालाड तेरापंथ समाज के साथ सभी संघीय संस्थाएं सक्रिय हैं।
Next Story
Related News
X

