✕
शहर के समीप हिन्दुस्तान जिंक के पास स्थित पहाड़ी आग लग गई ।
By EditorialPublished on
शहर के समीप हिन्दुस्तान (Hindustan) जिंक के पास स्थित पहाड़ी पर शुक्रवार शाम को आग लग गई (Caught fire), जिससे पूरी पहाड़ी (Hill) पर आग फैल गई। आग धीरे-धीरे जिंक कॉलोनी की ओर आने लगी तो मौके पर छ: दमकलों ने आग को कॉलोनी की ओर आने से रोका। सूचना पर मौके पर जिला कलेक्टर, उपखण्ड अधिकारी पहुंचे और फायर ऑफिसर को दिशा-निर्देश दिए। करीब पांच घंटों सें पहाड़ी पर आग धधक रही है और मौके पर 7 दमकलें खड़ी है जो आग को नीचे आने से रोक रही है।
_202304221907158201.jpg)
x
_202304221907158201.jpg)
उदयपुर : शहर के समीप हिन्दुस्तान (Hindustan) जिंक के पास स्थित पहाड़ी पर शुक्रवार शाम को आग लग गई (Caught fire), जिससे पूरी पहाड़ी (Hill) पर आग फैल गई। आग धीरे-धीरे जिंक कॉलोनी की ओर आने लगी तो मौके पर छ: दमकलों ने आग को कॉलोनी की ओर आने से रोका। सूचना पर मौके पर जिला कलेक्टर, उपखण्ड अधिकारी पहुंचे और फायर ऑफिसर को दिशा-निर्देश दिए। करीब पांच घंटों सें पहाड़ी पर आग धधक रही है और मौके पर 7 दमकलें खड़ी है जो आग को नीचे आने से रोक रही है।
जानकारी के अनुसार हिन्दुस्तान जिंक के पास में एक पहाड़ी पर सूखा चारे में शुक्रवार दोपहर को किसी द्वारा जलती वस्तु फैंकने से आग लग गई। गर्म हवा चलने और चारा पूरी तरह सूखा होने के कारण धीरे-धीरे यह आग बढऩे लगी और कुछ ही देर में पूरी पहाड़ी पर आग फैल गई। यह देखकर लोगों ने जिंक प्रबंधन को बताया तो मौके पर जिंक प्रबंधन के अधिकारी पहुंचे। इधर यह आग धीरे-धीरे जिंक कॉलोनी की ओर बढऩे लगी और विकराल रूप को देखकर दमकल विभाग को बताया तो दमकल विभाग से चार दमकलें एक साथ मौके पहुंची और आग को रोकने का प्रयास शुरू कर दिया। मौके पर दमकल विभाग से चार, हिन्दुस्तान जिंक देबारी, चित्तौड़ से एक दमकल और एयरपोर्ट (Airport) से भी एक दमकल मौके पर आई और पहाड़ी से कॉलोनी की ओर आ रही आग पर पानी छिडक़ाव कर रोका गया। कॉलोनी की ओर बढ़ रही आग के काबू में आने पर एयरपोर्ट वाली दमकल वहां से चली गई और जिंक की दरीबा से एक अन्य दमकल मौके पर आई। मौके पर पहुंचे फायर अफसर शिवराम कटारा ने बताया कि आग को कॉलोनी की ओर से बढऩे से रोका गया। निगम की चारों और जिंक की दोनों छहों दमकलों ने तीन-तीन राउण्ड किए। सूचना मिलने पर मौके पर जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा, उपखण्ड अधिकारी गिर्वा सलोनी खेमका भी पहुंच गए और वन विभाग के अधिकारियों को बुलाया। देर रात्रि तक पहाड़ी पर आग भभक रही थी और कॉलोनी के पास में सात दमकलें तैनात रही, जो आग को कॉलोनी की ओर आने से रोक रही थी।

Editorial
Next Story
Related News
X
