✕
पायलट ने की महेश जोशी पर कार्रवाई की मांग
By EditorialPublished on
जयपुर के रामप्रसाद मीणा सुसाइड (Ramprasad Meena Suicide) केस का मामला ठंडा होता नहीं दिख रहा है। 17 अप्रैल की सुबह उसने सुसाइड कर लिया था। मंत्री महेश जोशी (Mahesh Joshi), होटल रॉयल शेरटन के मालिक मुंजी टांक, देवा अवस्थी, लालचंद देवनानी, गिरधारी जी मंदिर के देवेंद्र शर्मा, ललित शर्मा सहित कई अन्य लोगों का नाम सुसाइड के लिए उकसाने में आया है।
_202304211533053010.jpg)
x
_202304211533053010.jpg)
जयपुर : जयपुर के रामप्रसाद मीणा सुसाइड (Ramprasad Meena Suicide) केस का मामला ठंडा होता नहीं दिख रहा है। 17 अप्रैल की सुबह उसने सुसाइड कर लिया था।
मंत्री महेश जोशी (Mahesh Joshi), होटल रॉयल शेरटन के मालिक मुंजी टांक, देवा अवस्थी, लालचंद देवनानी, गिरधारी जी मंदिर के देवेंद्र शर्मा, ललित शर्मा सहित कई अन्य लोगों का नाम सुसाइड के लिए उकसाने में आया है। बाकायदा वीडियो बनाकर राम प्रसाद ने इन लोगों को अपनी मौत (Death) का जिम्मेदार ठहराया है। पिछले 4 दिन से राम प्रसाद का शव कमरे में ही पड़ा है, जहां उसने सुसाइड किया था । उधर, शाम करीब 5 बजे पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (CM Sachin Pilot) मीणा के घर पहुंचे और परिवार वालों से मुलाकात की। पायलट ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा- हम लोग आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए हैं। पायलट ने महेश जोशी पर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को निष्पक्ष होकर कार्रवाई करनी चाहिए
पायलट ने मीडिया (Media) से बातचीत के दौरान कहा- गरीब परिवार को न्याय मिलना चाहिए। इन लोगों के साथ जिस तरह से अन्याय हुआ है, इसकी जानकारी इन्होंने मुझे दी है। इनकी बातें सुनने के बाद मुझे लग रहा है काफी अन्याय हुआ है । जिन लोगों का वीडियो और अन्य जगह पर आत्महत्या उकसाने के लिए जिक्र किया है, उन लोगों पर कार्रवाई भी होनी चाहिए। पुलिस पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं होना चाहिए। पुलिस को निष्पक्ष होकर कार्रवाई करनी चाहिए । पायलट के साथ जयपुर की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल व अन्य नेता मौजूद रहे।
आधे घंटे रोका रास्ता
गुरुवार दोपहर भी मीणा के परिवार वालों ने काले हनुमानजी मंदिर के पास मुख्य सड़क (चांदी की टकसाल ) पर धरना दिया। करीब 30 मिनट बाद पुलिस को उन्हें हटाने में कामयाबी मिली।

Editorial
Next Story
Related News
X
