✕
22 अप्रैल को मनाई जाएगी संत खेतेश्वर जयंती
By EditorialPublished on
जोधपुर (Jodhpur) में राजपुरोहित समाज के संत खेतेश्वर महाराज (Saint Kheteshwar Maharaj) का 111वां जन्म कल्याणक महोत्सव 22 अप्रैल को मनाया जाएगा। इसमें शोभायात्रा (Procession) के अंत में स्वच्छता का संदेश देती झांकी शामिल रहेगी। यह झांकी शोभायात्रा के अंत में साफ सफाई का काम करेगी।
_202304211309225029.jpg)
x
_202304211309225029.jpg)
जोधपुर : जोधपुर (Jodhpur) में राजपुरोहित समाज के संत खेतेश्वर महाराज (Saint Kheteshwar Maharaj) का 111वां जन्म कल्याणक महोत्सव 22 अप्रैल को मनाया जाएगा। इसमें शोभायात्रा (Procession) के अंत में स्वच्छता का संदेश देती झांकी शामिल रहेगी। यह झांकी शोभायात्रा के अंत में साफ सफाई का काम करेगी। शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते 71 झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कार्यक्रम (Program) में ब्रह्मधाम आसोतरा के गादीपति संत तुलसाराम महाराज, वेदांताचार्य डॉक्टर ध्यानाराम महाराज, महामंडलेश्वर संत निर्मल दास महाराज मौजूद होंगे। समिति अध्यक्ष श्याम सिंह राजपुरोहित ने बताया शोभा यात्रा सुबह 10 बजे बारहवीं रोड से शुरू होकर पांचवी रोड, जालोरी गेट, रेलवे स्टेशन, ओलिंपिक तिराहा, सरदारपुरा सी रोड, जलजोग चौराहा, 12 वी रोड रावण का चबूतरा पहुंचेगी। कार्यक्रम के बाद महाप्रसादी होगी। विक्रम सिंह खेड़ापा ने बताया शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण और अन्य देवी देवताओं की झांकियां भी सजाई जाएंगी। पर्यावरण संरक्षण (Environment protection) और स्वच्छता का संदेश देती झांकी भी शामिल की जाएगी। सुरेंद्र सिंह खेड़ापा ने बताया 8 साल पहले जयंती महोत्सव के तहत सड़क सुरक्षा का संदेश देने के लिए हेलमेट वितरण का कार्यक्रम शुरू किया गया था। यह कार्यक्रम एक मिसाल बन चुका है।
Next Story
Related News
X

