✕
भगवा ध्वज हटा नीला फहराने वालों की जमानत निरस्त
By EditorialPublished on
जिले के गोगुन्दा थाना क्षेत्र (Gogunda police station area) में भगवा ध्वज (Flag hoisting) हटाकर वहां पर नीला ध्वज फहराने वालों की जमानत याचिका निरस्त कर दी। पुलिस (Police) के अनुसार डॉ. भीमराव अंबेडकर जंयती (Dr. Bhimrao Ambedkar Jayanti) के दौरान जसवंतगढ़ तिराहे पर तैनात थे शाम 4 बजे शोभायात्रा निकल रही शोभायात्रा
_202304211436285457.jpg)
x
_202304211436285457.jpg)
उदयपुर : जिले के गोगुन्दा थाना क्षेत्र (Gogunda police station area) में भगवा ध्वज (Flag hoisting) हटाकर वहां पर नीला ध्वज फहराने वालों की जमानत याचिका निरस्त कर दी। पुलिस (Police) के अनुसार डॉ. भीमराव अंबेडकर जंयती (Dr. Bhimrao Ambedkar Jayanti) के दौरान जसवंतगढ़ तिराहे पर तैनात थे शाम 4 बजे शोभायात्रा निकल रही शोभायात्रा में कुछ व्यक्ति, महिला, बच्चे जसवंतगढ़ तिराहे पर एकत्र हुए और भगवा ध्वज हटाकर सार्वजनिक चबूतरे पर नीला झंडा फहरा दिया। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी मेघवालों का मोहल्ला गोगुंदा निवासी मुकेश पुत्र बाबूलाल, जैमली सायरा निवासी प्रकाशचंद्र पुत्र सोहनलाल, कनजी का गुडा, सायरा निवासी गेहरीलाल पुत्र घीसाराम की ओर से जिला एवं सेशन न्यायालय में जमानत का प्रार्थना पत्र पेश हुआ । लोक अभियोजक कपिल टोडावत ने मामला सांप्रदायिक हिंसा से सबंधित होने का बताया और मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को जमानत का लाभ दिया जाना न्यायोचित नहीं है। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद पीठासीन अधिकारी चंचल मिश्रा ने तीनों आरोपियों के जमानत प्रार्थना पत्र को नामंजूर कर दिया ।
Next Story
Related News
X

