मुम्ब्रा तेरापंथ समाज
मुंबई : मुंब्रा तेरापंथ समाज (Mumbra Terapanth Samaj) का स्नेह सम्मेलन आयोजित हुआ। मिश्रीलाल बोहरा, कैलाश बोहरा, गौतम बाफना, अध्यक्ष कमलेश बोहरा ने स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम (Cultural programme) की शुरुआत महिला मंडल के मंगलाचरण एवं युवक परिषद के विजयगीत के साथ हुई । ज्ञानशाला के बच्चों ने डांस, कन्या मंडल की स्क्रिप्ट व भावना बाफना व रेणु फुलिया ने ननद भाभी के संवाद की प्रस्तुति दी। जैन परीक्षा में उत्तीर्ण ज्ञानशाला के बच्चों, ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाओं, तपस्वी, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। तेयुप अध्यक्ष कमलेश बोहरा, मंत्री आशीष बुलिया, कोषाध्यक्ष रोहित कांवड़िया सक्रिय रहे। आभार ज्ञापन आशीष बूलिया ने किया।
Next Story