मुंबईकर हो जाए सावधान, सूरज उगल रहा आग
मुंबई : पिछले एक-दो दिनों से मध्य महाराष्ट्र (Maharashtra) में कुछ जगहों पर बेमौसम बारिश हो रही है। जबकि महाराष्ट्र के अन्य जिलों में गर्मी (Heat) का अहसास ऐसा हो रहा है मानो सूरज आग उगल रहा हो। इतना ही नहीं बल्कि पिछले कुछ दिनों से मुंबई (Mumbai) और उसके उपनगरों में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में शरीर भी कमजोर हो रहा है और कई लोगों की तबियत भी खराब हो रही है। अब ऐसे में मौसम विभाग ने मुंबईकरों के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मुंबई में गर्मी का स्तर शनिवार तक बढ़ता रहेगा। गौरतलब हो कि ठाणे जिले में पहले ही कई जगहों पर तापमान 44 डिग्री (Temperature 44 degrees)
तक पहुंच गया है। ज्ञात हो कि बुधवार को मुंबई में 38. तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। ऐसे में अब चेतावनी दी गई है कि अप्रैल के आखिरी चरण में लू चलेगी। लेकिन मई अभी बाकी है। अभी ही पसीना-पसीना होने से मुंबईकर हैरान हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि मंगलारी में सबसे ज्यादा तापमान ठाणे के मुरबाद इलाके में रिकॉर्ड किया गया। वहां पारा 44 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग (Weather department) ने कहा है कि अगले 48 घंटों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
गर्मी के कहर से खुद को ऐसे बचाए
गर्मी का कहर देखते हुए मुंबईकरों से हीट स्ट्रोक से बचने के लिए सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है। 12 से 3 के बीच घर से बाहर न निकलें। बाहर जाएं तो सिर पर छाता या दुपट्टा बांधें और बाहर जाएं। शरीर में पानी की कमी महसूस न होने दें। लगातार पानी पिएं, लिक्विड ड्रिंक ज्यादा लें। जितना हो सके आराम करें।
Editorial

Editorial

Next Story