Inflation relief camp
करौली : प्रशासन शहरों के संग अभियान एवं मंहगाई राहत कैंप (Inflation relief camp) 2023 के अन्तर्गत दिनांक 20.04.2023 को आयुक्त नगरपरिषद (Commissioner Municipal Council), करौली के निर्देशानुसार परिषद के सहायक नगर नियोजक नरेश कुमार निर्देशन में 1 टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा वार्ड न. 1, 52, 55, 49 के वार्ड वासियों को प्रशासन शहरों के संग अभियान एवं महंगाई राहत कैंप 2023 से संबंधित जानकारी दी गई एवं आवेदन पत्र वितरण किये गये। इस दौरान परिषद के वरिष्ट प्रारूपकार हेमराज मीना, एनयूएलएम शाखा के जिला मिशन मैनेजर आशीष उपाध्याय एवं अन्य कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
Next Story