✕
फेमस रैपर और सिंगर हनी सिंह के खिलाफ मुंबई में एक शिकायत दर्ज
By EditorialPublished on
पॉपुलर रैपर और सिंगर हनी सिंह (Popular rapper and singer Honey Singh) अपने गानों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार हिरदेश सिंह उर्फ हनी सिंह के खिलाफ किडनैपिंग और मारपीट की शिकायत दर्ज हुई है जिसके बाद लगता है कि उनकी कुछ रातें जेल में बीत सकती हैं।
_202304210754114204.jpg)
x
मुंबई : पॉपुलर रैपर और सिंगर हनी सिंह (Popular rapper and singer Honey Singh) अपने गानों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार हिरदेश सिंह उर्फ हनी सिंह के खिलाफ किडनैपिंग और मारपीट की शिकायत दर्ज हुई है जिसके बाद लगता है कि उनकी कुछ रातें जेल में बीत सकती हैं।
मुंबई (Mumbai) के बीकेसी पुलिस स्टेशन (BKC Police Station) में विवेक रमन नामक व्यक्ति ने यो यो हनी सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। इवेंट कम्पनी के मालिक विवेक रवि रमन (Vivek Ravi Raman) द्वारा यो यो हनी सिंह के खिलाफ किडनैपिंग, बंदी बना के रखना और मारपीट करने की शिकायत पुलिस स्टेशन (Police station) में की गई है। इवेंट कम्पनी के मालिक विवेक रमन ने यो यो हनी सिंह का फेस्टिवीना नामक कार्यक्रम मुंबई के बीकेसी में रखा था। यह कार्यक्रम 15 अप्रैल को था, जिसमें पैसे की लेनदेन में हुई गड़बड़ी के चलते विवेक ने कार्यक्रम रद्द करने का फैसला किया। जिससे नाराज होकर हनी सिंह और उनके साथियों ने विवेक को किडनैप किया और मुंबई की सहार में स्थित होटल में बंदी बनाकर रखा वहां, जहां उनसे मारपीट की गई । यो यो हनी सिंह और उनके साथियों के खिलाफ विवेक ने अपनी शिकायत में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। रैपर हनी सिंह के गाने लोगों की जुबां पर चढ़े रहते हैं। करीब दो साल तक चकाचौंध की दुनिया से दूर रहने के बाद एक बार फिर हनी सिंह ने एंटरटेमेंट (Entertainment) की दुनिया में वापसी की है ।

Editorial
Next Story
Related News
X
