परशुरामजी की महाआरती
उदयपुर : भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव (Lord Shri Parshuram Birth Anniversary) पर विप्र फाउण्डेशन उदयपुर (Udaipur) व भगवान श्री परशुराम सर्व बह्म समाज समिति द्वारा पांच दिवसीय कार्यक्रमों (Program) के प्रथम दिन परशुराम चौराहा 100 फीट रोड, पानेरियो की मादडी उदयपुर पर रंगोली सज्जा, दीप सज्जा प्रतियोगिता, दीप प्रज्जवलन तथा महाआरती का आयोजन हुआ। मेनारिया ब्राह्मण समाज ग्राम सभा पानेरियो की मादडी एवं विप्र फाउण्डेशन (Foundation) महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में हुए आयोजन के बारे में ग्राम सभा के अध्यक्ष ब्रदीलाल मेनारिया ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सांय 6.30 बजे रंगोली व तत्पश्चात् दीप सज्जा व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ जिसमें रंगोली, दीप सज्जा, दीप प्रज्वलन व महाआरती कार्यक्रम में उदयपुर शहर के समस्त ब्रह्म समाज की महिला प्रतिभागियों ने अपना भाग लेकर उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया गया। विप्र फाउण्डेशन महिला प्रकोष्ठ प्रदेश संरक्षक अर्चना शर्मा, कुसुम शर्मा ने बताया कि उक्त आयोजन में महिलाओं की अच्छी भागीदारी रही। संगीता व्यास, विद्या शर्मा, चंदा औदिच्य, चन्द्रकान्ता मेनारिया, मीना शर्मा, कविता शर्मा इंदिरा राजपुरोहित, तुलसी नागदा, भावना मोड, रंजना मिश्रा के संयुक्त नेतृत्व में 1001 दीप प्रज्वलित किये गये। कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक एवं मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, प्रदेश अध्यक्ष के.के. शर्मा, लक्ष्मीकान्त जोशी, नरेन्द्र पालीवाल, चन्द्रशेखर जोशी, विजय प्रकाश विप्लवी, हिम्मतलाल नागदा, जगदीश मेनारिया, पदम शर्मा, श्याम सुन्दर मोड, आरसी तिवारी, कैलाश आचार्य, धर्मनारायण नागदा, ब्रदीलाल कचरावत, ओमप्रकाश, बंशीलाल नाथावत, जुगल किशोर, लक्ष्मण मानावत, सुरेश मेहता, धनलाल जी, अर्जु मेहता, मुकेश नेतावत, जमनाशंकर नेतावत सहित कई विप्र पदाधिकारी उपस्थित थे। दूसरे दिन गुरूवार सांयकाल को 6.30 बजे श्री गंगोद्भव कुण्ड आयड पर गंगाआरती का आयोजन होगा जिसके संयोजक पालीवाल समाज एवं शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज उदयपुर होंगे।
परशुराम जन्मोत्सव का 3 दिवसीय आयोजन आज से :
विप्र सेना उदयपुर की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आगाज गुरुवार से होगा। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि परशुराम चौराहा पर होने वाले कार्यकम में स्वामी सूरज कुण्ड के अवधेशानंद महाराज का आशीर्वाद प्राप्त होगा। संत चेतनराम राम स्नेही साहित्याचार्य अतिथि के रूप शामिल होंगे। पानेरियों की मादड़ी स्थित परशुराम चौराहा पर लोककला मंडल के सांस्कृतिक कार्यकमों से आगाज होगा। साथ ही भव्य आतिशबाजी की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर विप्र सेना के जिलाअध्यक्ष मोहन मेनारिया, जिला मंत्री संजय बोडा, नंद लाल जोशी आदि तैयारियों में जुटे हुए हैं। यह जानकारी विप्र सेना के जिला प्रभारी राजेश भट्ट ने दी।
Next Story